Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan: नहीं रुक रहा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अब राजस्थान में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा; दो गिरफ्तार

राजस्थान में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना राजस्थान के सांचौर जिले में हुई यहां महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पीड़िता के रिश्तेदार मंगलाराम और हीराराम के रूप में हुई है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 30 Aug 2024 02:00 AM (IST)
Hero Image
राजस्थान में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा; दो गिरफ्तार

 पीटीआई, जयपुर। कोलकाता में हुए डॉक्टर हत्याकांड का मामला अभी ठंडी भी नहीं हुआ और अब राजस्थान में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना राजस्थान के सांचौर जिले में हुई, यहां महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पीड़िता के रिश्तेदार मंगलाराम और हीराराम के रूप में हुई है। घटना का एक कथित वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें आरोपी महिला को पेड़ से बांध कर छड़ी से पीटते हुए दिख रहा है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि यह घटना रक्षाबंधन के दिन नरसाणा गांव में हुई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।