Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Kripa On Zodiac: इन 3 राशियों पर रहती है भगवान गणेश की विशेष कृपा, जीवन में पाएंगे खूब सफलता

Ganesh Kripa on Zodiac हर कार्य की शुरुआत में भगवान गणेश की पूजा करने से वह कार्य सफल होता है। हालांकि तीन ऐसी राशियां हैं जिन पर भगवान गणेश हमेशा मेहरबान रहते हैं। उन पर हमेशा अपनी कृपा बनाए ही रखते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Sat, 24 Dec 2022 07:00 PM (IST)
Hero Image
इन 3 राशियों पर रहती है भगवान गणेश की विशेष कृपा।

नई दिल्ली, Ganesh Kripa on Zodiac: हिंदू देवी-देवताओं में गणेश भगवान का एक अलग स्थान है। भगवान गणेश सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजे जाते हैं। इसी वजह से उन्हें प्रथम पूज्य कहा जाता है। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करने से उस काम में सफलता मिलती है। इसलिए सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत गणेश पूजन से ही होती है। हालांकि आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताएंगे जिन पर भगवान गणेश की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है।

मेष

भगवान गणेश मेष राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। इस राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। वे सभी कार्यों व क्षेत्रों में निपुण होते हैं। गणेश भगवान की कृपा से इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इस राशि के लोगों को रोजाना पूरी विधि से गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए।

मिथुन

इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं और खूब सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। शिक्षा के मामले में इनसे दूसरी राशि वालों का जीतना मुश्किल होता है। इन्हें भी भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। भगवान गणेश इन पर अपनी दया दृष्टि हमेशा बनाए रखते हैं।

मकर

मकर राशि वालों को मेहनती स्वभाव का माना जाता है। इस राशि के जातकों का दिमाग भी काफी तेज होता है। इन पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में ये जातक काफी आगे रहते हैं। इन्हें भी रोजाना पूरे विधि-विधान से गणेश पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश हमेशा कृपा बनाए रखते हैं।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'