Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Boat ने पेश की दो नई प्रीमियम स्मार्टवॉच, 3499 रुपये में मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

वियरेबल्स ब्रांड boAt ने नई लूनर सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टवॉच सेगमेंट में प्रवेश किया है। इसने Lunar Call Pro के साथ Lunar Connect Pro भी लॉन्च किया है जो प्रीमियम स्मार्टवॉच हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Fri, 31 Mar 2023 08:16 AM (IST)
Hero Image
Two new premium smartwatches launched by Boat, know the details

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में स्मार्टवॉच के बढ़ते मार्केट में BoAt ने अपनी अच्छी जगह बना ली है। समय-समय पर कंपनी अपने नए स्मर्टवॉचेज को लॉन्च करती रहती है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने प्रीमियम स्मार्टवॉच के अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है।

बोट ने लूनर सीरीज के तहत दो नए वियरेबल्स को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि लूनर कनेक्ट प्रो और लूनर कॉल प्रो पहले वियरेबल्स हैं, जो वॉच फेस स्टूडियो और सेंसएआई द्वारा संचालित हैं। इन नई स्मार्टवॉच में गोल अलॉय डायल हैं और ये AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। लूनर सीरीज की लेटेस्ट स्मार्टवॉच मैटेलिक लिंक स्ट्रैप के साथ भी आती हैं।

Lunar सीरीज की कीमत

Boat Lunar Connect Pro की कीमत 10,999 रुपये है और यह चार अलग-अलग कलर वेरिएंट- मैटेलिक ब्लैक, एक्टिव ब्लैक, इंक ब्लू और चेरी ब्लॉसम में उपलब्ध है। वहीं, लूनर कॉल प्रो 6,990 रुपये की कीमत के साथ आता है और यह चार रंग ऑप्शन- मैटेलिक ब्लैक, चारकोल ब्लैक, डीप ब्लू और चेरी ब्लॉसम वेरिएंट में भी उपलब्ध है।

अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बोट लूनर सीरीज स्मार्टवॉच अभी केवल बोट के ऑनलाइन स्टोर पर सीमित समय के लिए महज 3,499 रुपये के शुरुआती मूल्य पर उपलब्ध है। कंपनी इन स्मार्टवॉच पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

Lunar सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

लूनर कनेक्ट प्रो और कॉल प्रो में एक मैटेलिक स्टैप और गोलाकार एल्यूमीनियम डायल है। दोनों स्मार्टवॉच में 1.39-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AoD) फीचर को सपोर्ट करती है। ये नई स्मार्टवॉच एंबियंट लाइट सेंसर के साथ भी आती हैं, जो पर्यावरण के आधार पर ब्राइटनेस को एडजेस्ट करते हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको कई फेस ऑप्शन मिलते हैं, जो बोट क्रेस्ट ऐप बदले जा सकते हैं।

लेटेस्ट स्मार्टवॉच में SensAi के साथ Apollo3 चिपसेट मिलता हैं, जो Boat को वियरेबल पर StanceBeam पेश करने वाला पहला ब्रांड बनाता है। ये वॉच बिल्ट-इन एचडी माइक और स्पीकर कॉम्बो के साथ आती हैं, जो इन डिवाइस पर ब्लूटूथ कॉलिंग को सक्षम बनाता है।

दोनो ही स्मार्टवॉच 20 कॉन्टैक्ट्स तक सेव कर सकती हैं और अलग-अलग एक्टिविटी के लिए 700+ एक्टिव मोड को सपोर्ट करती हैं। कनेक्टिविटी के लिए, ये स्मार्टवॉच ब्लूटूथ v5.0 को सपोर्ट करती हैं और एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा करती हैं। स्मार्टवॉच फास्ट चार्जिंग और एडवांस पावर सेविंग मोड्स को भी सपोर्ट करती हैं।