Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jagran HiTech Awards 2023 में मंत्री राजीव चन्द्रशेखर और फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन को आमंत्रण

Jagran HiTech Awards 2023 में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्री राजीव चन्द्रशेखर (केंद्रीय उद्यमिता राज्य मंत्री कौशल विकास इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी भारत सरकार) को आमंत्रित किया गया है। वह भारतीय राजनीतिज्ञ और उद्यमी टेक्नोक्रेट हैं और कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा से उच्च सदन (राज्यसभा) में संसद सदस्य हैं। आइए पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Rammohan MishraUpdated: Wed, 13 Dec 2023 08:12 PM (IST)
Hero Image
Jagran HiTech Awards 2023 में मंत्री राजीव चन्द्रशेखर और फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन को आमंत्रण दिया गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल और ऑटो इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है, जहां डिजाइन से लेकर फीचर्स और परफॉर्मेंस पर काम किया जा रहा है। बात करें, स्मार्टफोन की तो हम बहुत पहले ही फीचर्स फोन से स्मार्टफोन के युग में आ चुके हैं।

आज हम स्मार्टफोन में तरह-तरह के डिजाइन, जबरदस्त कैमरा और परफॉर्मेंस की बात करते हैं। स्मार्टफोन फास्ट और स्मूथ चले इसके लिए नेटवर्क को बेहतर करने पर काम किया जा रहा है। नेटवर्क में अभी 5G का दौर चल रहा है और उस हिसाब से फोन भी डिजाइन किए जा रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर ऑटो इंडस्ट्री में अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल का बोलबाला है, गाड़ियों को चार्ज करने के लिए हाइब्रिड स्टेशन की बात हो रही है। इसका मुख्य मकसद है कि कार्बन-डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन-ऑक्साइड के उत्सर्जन को कम किया जाए। सब्सिडी के रूप में सरकार भी कंपनियों और ग्राहकों को अपनी मदद दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग EV अपनाने को लेकर लोग प्रोत्साहित हो सके।

मोबाइल और ऑटो इंडस्ट्री में इस साल क्या कुछ हुआ, किस स्मार्टफोन और व्हीकल ने लोगों के बीच अपना प्रभाव छोड़ा। इसके साथ-साथ दूसरे डिवाइस और कंज्यूमर ड्यूरेबल में कस्टमर्स की क्या पसंद रही। इन सवालों का जवाब आपको Jagran HiTech Awards 2023 में मिलेगा।

यह पांचवां संस्करण 21 दिसंबर 2023 को दिल्ली के अंदाज होटल में आयोजित किया जाएगा। इसमें टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिव, इनोवेशन और कंज्यूमर ड्यूरेबल से जुड़े लीडर्स को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, इस समारोह में साल के सबसे बेहतर ब्रांड और प्रोडक्ट को पहचानकर उन्हें अवार्ड दिया जाएगा।

Jagran HiTech Awards 2023 में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्री राजीव चन्द्रशेखर (केंद्रीय उद्यमिता राज्य मंत्री, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी, भारत सरकार) को आमंत्रित किया गया है।

वह भारतीय राजनीतिज्ञ और उद्यमी, टेक्नोक्रेट हैं और कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा से उच्च सदन (राज्यसभा) में संसद सदस्य हैं। वहीं स्पेशल गेस्ट के रूप में एम आर नारायण कार्तिकेयन भी मौजूद होंगे। यह भारत के पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर हैं और DriveX & NK Racing Academy के फाउंडर भी।

Jagran HiTech Awards 2023 के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए और इसके पिछले सभी संस्करण को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें -https://event.jagran.com/events/hitech-awards/