Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mobile World Congress 2023 का कल होने जा रहा आगाज, Oppo, Samsung और Realme सहित कई स्मार्टफोन से उठेगा पर्दा

Mobile World Congress 2023 कल से Mobile World Congress 2023 शुरू होने जा रहा है। मोबाइल फोन का ये इवेंट 2 मार्च 2023 तक चलेगा। इस ग्लोबल इवेंट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने नए डिवाइस को पेश करेंगी। (फोटो- जागरण)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Sun, 26 Feb 2023 12:35 PM (IST)
Hero Image
Mobile World Congress 2023, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Mobile World Congress 2023: मोबाइल फोन की दुनिया में कल से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 के साथ एक बड़ा आगाज होने जा रहा है। इस ग्लोबल मोबाइल फोन एग्जीबिशन को जीएसएमए द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस इवेंट में एंड्रॉइड स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपने- अपने स्मार्टफोन को शोकेस करेंगी। इवेंट 27 फरवरी से 2 मार्च तक बार्सिलोना में होगा। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में ओप्पो, सैमसंग, रियलमी ही नहीं कई दूसरी बड़ी कंपनियों के नए स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। आइए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 की खास पेशकश पर एक नजर डालते हैं-

ओप्पो

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो ने हाल ही में अपने पहले फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था।

ओप्पो का कहना है फोल्डेबल डिवाइस के अलावा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में कंपनी कुछ फ्लैगशिप डिवाइस को पेस करेगी। इसके अलावा कंपनी AR smart glasses, Oppo Air Glass 2 और चिप को पेश कर सकती है।

सैमसंग

पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने हाल ही में Galaxy S23 लाइनअप को ग्लोबली पेश किया था। माना जा रहा है कि कंपनी इवेंट में A-series लाइनअप में दो नए मॉडल Galaxy A34 और Galaxy A54 स्मार्टफोन पेश करेगी।

रियलमी

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रियलमी की ओर से अपकमिंग इवेंट में 5जी स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस नए स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक जानकारी दी गई है। हालांकि कंपनी Realme GT Neo 5 को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

मोटोरोला

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला की बात करें तो, कंपनी ने हाल ही में अपने मल्टीपल एंट्री लेवल फोन को मिड रेंज बजट में पेश किया है। माना जा रहा है कि कंपनी अपकमिंग इवेंट में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। कंपनी Motorola Edge 40 Pro को पेश कर सकती है। कंपनी का नया डिवाइस Moto X40 के जैसा हो सकता है।

वनप्लस

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपने क्लाउड 11 इवेंट में OnePlus 11 लाइनअप को पेश किया था।

इसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी एक नए OnePlus 11 Concept फोन को अपकमिंग इवेंट में पेश कर सकती है। कंपनी ने नए फोन को लेकर एक टीजर भी जारी किया है।