Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi और Women's day पर बन रहा डबल धमाके का मौका, अपनों को दें इन शानदार Smartwatch का तोहफा

Smartwatch Gift Idea For Holi And International Womens Day इस बार होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक ही दिन मनाए जाएंगे। ऐसे में दोनों ही खास मौके पर आपके लिए हम शानदार गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं। (फोटो- जागरण)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Tue, 07 Mar 2023 04:17 PM (IST)
Hero Image
Smartwatch Gift Idea For Holi 2023 And International Women's Day 2023, Pic Courtesy- Maxima Max Pro Sky

नई दिल्ली, टेक डेस्क।  इस बार होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक ही दिन सेलिब्रेट किए जा रहे हैं। ऐसे में आप भी कुछ हटकर प्लान कर रहे होंगे। अगर आपने भी पार्टी की तैयारी पूरी कर ली है तो अब बारी एक सही गिफ्ट को सेलेक्ट करने की है। इस आर्टिकल में आपको कुछ बढ़िया स्मार्टवॉच और उनके एडवांस फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्मार्टवॉच को आप अपने बजट के हिसाब से अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं।

एआई वॉच फेस फीचर वाली Ambrane Wise Eon Max

आप Ambrane Wise Eon Max स्मार्टवॉच को चेक कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 550निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले में 240x283 रिजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

यही नहीं, कंपनी की यह शानदार स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेस के साथ आती है। वॉच के AI watch face feature की मदद से यूजर बढ़िया पिक्चर भी क्लिक कर सकते हैं। वॉच में हार्ट रेट, SpO2 ट्रैकिंग, IP68 वाटर रेजिस्टेंट फीचर के साथ आती है। यह स्मार्टवॉच 2799 रुपये की कीमत पर आती है।

कम कीमत पर शानदार फीचर वाली Gizmore Cloud

बहुत ज्यादा बजट नहीं तो भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं होगी। आप Gizmore Cloud Smartwatch खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1499 रुपये है।

इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का एचडी आईपीएस कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 500निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वॉच हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 ट्रैकिंग, IP67 वाटर रेजिस्टेंट फीचर के साथ आती है।

 150 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेस वाली Maxima Max Pro Sky

इसके अलावा Maxima Max Pro Sky स्मार्टवॉच को भी चेक कर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच 1799 रुपये की कीमत पर आती है। यह स्मार्टवॉच स्क्रीन लॉक सेट करने के फीचर के साथ आती है।

वॉच में 1.85 इंच का एचडी डिस्प्ले आता है, जो कि 240x280 पिक्सल का रिजोल्यूशन देता है। वॉच एडवांस ब्लूटुथ कॉलिंग और 150 से ज्यादा क्वलाउड बेस्ड वॉच फेसेस के साथ आती है। स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर, स्लीप और स्ट्रैस मॉनिटरिंग फीचर भी मिलते हैं। वॉच IP67 के साथ डस्ट, स्वैट और रेन रेजिस्टेंट फीचर के साथ आती है।