Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime: 40 गोली मारनी हैं, अभी 39 बची हैं… छह महीने बाद फिर मारूंगा; आरोपियों ने रील बनाकर दी धमकी

UP Crime आगरा के खंदौली कस्बे में गुरुवार शाम को एक युवक ने कोचिंग सेंटर पहुंच संचालक को गोली मार दी। हमलावर के साथ उसका साथी भी था। गोली मारने के बाद युवकों ने रील बनाई और एलान किया। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े आए तो दोनों युवक भाग गए। सुमित सिंह ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Fri, 06 Oct 2023 12:09 AM (IST)
Hero Image
UP Crime: 40 गोली मारनी हैं, अभी 39 बची हैं… छह महीने बाद फिर मारूंगा; आरोपियों ने इंस्टा पर रील बनाकर दी धमकी

संवाद सूत्र, खंदौली (आगरा)। दो किशोरों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया कि देखने और सुनने वाले हैरत में पड़ गए। उन्होंने गुरुवार शाम एक शिक्षक को उनके कोचिंग सेंटर में घुसकर गोली मारी और फिर रील बनाकर फिल्म के डायलाग बोलने वाले अंदाज में एलान किया। एक बोला- मुझे गैंगस्टर फैजल कहते हैं। दूसरा बोला...मुझे चाना गैंगस्टर। फिर पहले वाला कहता है कि तेरी (शिक्षक की) टांग छलनी करनी हैं। 40 गोली मारनी हैं...अभी 39 बची हैं। मामले के पीछे शिक्षक के भाई से विवाद बताया जा रहा है।

मलूपुर के रहने वाले सुमित सिंह खंदौली कस्बे में कोचिंग चलाते हैं। गुरुवार शाम वे वह पढ़ा रहे थे। तभी दो किशोर पहुंचे और सुमित सिंह को बाहर बुलाया। कुछ देर बातचीत के दौरान एक किशोर ने तमंचे से बाएं पैर में गोली मार दी। फायर की आवाज सुन छात्र और आसपास के लोग दौड़े आए तो दोनों हमलावर भाग गए।

यह भी पढ़ें- Agra Robbery: आगरा के स्‍कूल में डकैतों का तांडव, दंपती को बंधक बना चार घंटे लूटपाट करते रहे बदमाश

सुमित सिंह ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले किशोरों की उनके भाई योगेंद्र से दोस्ती थी। मोबाइल फोन को लेकर आपस में विवाद हो गया। दोनों ने कोचिंग में आकर योगेंद्र के बारे में पूछा था। इस बीच उनको गोली मार दी। सुमित ने बताया कि दोनों आरोपित उनके यहां दो साल पहले पढ़ चुके हैं। दोनों किशोरों पर नामजद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों उनके ही गांव के निवासी हैं।

25 सेकेंड के वीडियो में 40 गोली मारने का एलान...

— Paras Pandey (@Pandey_ji___) October 5, 2023

गोली मारने के बाद किशोरों ने सड़क पर आकर रील बनाई। 25 सेकेंड के वीडियो में पहले एक किशोर बोला- इसीलिए तो मेरा नाम फैजल (गलत नाम बताया) है। साथी के लिए कहता है कि...और तेरा नाम? साथी भी शेखी बघारने वाले अंदाज में बोलता है- चाना गैंगस्टर। 'फैजल' कह रहा है कि उसकी टांगों को छलनी करूंगा। 40 गोली मारनी हैं, अभी तो एक मारी है। 39 रह गई हैं। प्रसारित वीडियो में युवक गाली-गलौज करता हुआ भी नजर आ रहा है। 

कोचिंग संचालक की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। प्रसारित वीडियो की जानकारी है। इस बारे में जांच चल रही है।

नीरज मिश्रा, थाना प्रभारी

यह भी पढ़ें- UP Chakbandi Vibhag: चकबंदी मामलों में लापरवाही पर चला CM योगी का चाबुक, की गई ये बड़ी कार्रवाई