Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: आगरा में कुछ देर में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ पढ़ सकती है बारिश, सामने आया IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update Agra Today आगरा में कल अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा था जो रविवार के अधिकतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के गरम शहरों में रविवार को आगरा चौथे स्थान पर रहा। सर्वाधिक गरम 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फतेहपुर रहा।

By Nirlosh Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:05 AM (IST)
Hero Image
आगरा में आज बारिश के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, आगरा। मौसम में मंगलवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चार व पांच जून (मंगलवार व बुधवार) को लू का प्रकाेप रहने और अधिकतम तापमान एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को तेज हवा के साथ बौछार या वर्षा हो सकती है। गर्मी से राहत रहेगी।

शनिवार-रविवार की रात तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई। इससे रविवार सुबह सूरज के तेवरों में नरमी देखने को मिली। धूप निकली जरूर, लेकिन पिछले कुछ दिनों की तरह दोपहर में लू का प्रकाेप नहीं रहा। इससे एक सप्ताह से गर्मी से परेशान रहे लोगों को राहत रही। दोपहर में कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। शाम तक यही स्थिति बनी रही।

Read Also: Lok Sabha Chunav: यूपी की इन दो सीटों पर घटी थी वोटिंग, आखिर अब क्या है जीत-हार का गणित, जानकारों से समझिए समीकरण

मौसम विज्ञानी माे. दानिश ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को गरज के साथ बाैछार पड़ सकती हैं या वर्षा हो सकती है।

Read Also: Exit Poll: 1996 से सपा का सांसद रहा है यहां, क्या मैनपुरी में टूट पाएगा 'तिलिस्म'? डिंपल और जयवीर सिंह में कांटे का मुकाबला

पिछले कुछ दिनों में तापमान की स्थिति

  • 28 मई, 48.6
  • 29 मई, 48.0
  • 30 मई, 46.0
  • 31 मई, 45.0
  • 1 जून, 44.5
  • 2 जून, 43.5

प्रदेश में शहरों की स्थिति

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान

1, फतेहपुर, 46.2

2, कानपुर, झांसी, 45.2

3, उरई, 44.8

4, आगरा, 43.5