Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ताजमहल में विदेशी महिला द्वारा सफाई पर अखिलेश का तंज, भाजपा सरकार पर पर साधा निशाना

गुरुवार को ताजमहल देखने आई विदेशी महिला पर्यटक को मुख्य मकबरे पर कुछ जगहों पर शू-कवर बिखरे पड़े हुए मिले थे। उसने कर्मचारियों से शू-कवर हटाने को कहा था लेकिन उसकी बात को अनसुना कर दिया गया था। इसके बाद विदेशी महिला पर्यटक ने इधर-उधर पड़े शू-कवर उठाए थे। इसकी तस्वीर व इंटरनेट मीडिया में शुक्रवार को प्रसारित हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Fri, 17 Nov 2023 09:22 PM (IST)
Hero Image
ताजमहल में विदेशी महिला द्वारा सफाई पर अखिलेश यादव ने कसा तंज।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक द्वारा मुख्य मकबरे पर सफाई किए जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तंज किया है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए देश के बदनाम होने की बात उन्होंने कही है। विदेशी महिला द्वारा ताजमहल में मुख्य मकबरे पर सफाई की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे हैं।

गुरुवार को ताजमहल देखने आई विदेशी महिला पर्यटक को मुख्य मकबरे पर कुछ जगहों पर शू-कवर बिखरे पड़े हुए मिले थे। उसने कर्मचारियों से शू-कवर हटाने को कहा था, लेकिन उसकी बात को अनसुना कर दिया गया था। इसके बाद विदेशी महिला पर्यटक ने इधर-उधर पड़े शू-कवर उठाए थे। इसकी तस्वीर व इंटरनेट मीडिया में शुक्रवार को प्रसारित हो गई। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा स्मारक में सफाई को किए गए इंतजामों पर सवाल उठे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ताजमहल परिसर में फैली गंदगी की कोई सुनवाई न होने पर विदेशी महिला ने स्वयं करी साफ-सफाई। जनता लखनऊ वाले माननीय से पूछ रही है कि वो दिखावटी झाड़ू अब कहां गई, जिसके साथ तस्वीर खिंचवाई थी। कहीं वो भी तो चुनाव प्रचार पर नहीं गई है। भाजपा सरकार दावे करती है कि उनके राज में दुनियाभर में देश का नाम हुआ है, सच तो ये है कि देश बदनाम हुआ है...।

यह भी पढ़ें: 'चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है', Swami Prasad Maurya के व‍िवाद‍ित बयान पर क्‍या बोले अखि‍लेश?

अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि पर्यटक ने पब्लिसिटी स्टंट के लिए फोटो खिंचवाने के साथ वीडियो बनवाया है। दुर्भावना के तहत इसे प्रसारित किया गया है। ताजमहल में जगह-जगह डस्टबिन रखे हुए हैं और कर्मचारी तैनात रहते हैं। यह निरंतर सफाई करते हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले राजभर मतदाताओं को लुभाने के लिए अखिलेश यादव ने चला दांव, OP राजभर को लगेगा झटका