Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खाना खाते समय आई हिचकी और चली गई जान, ऐसी समस्या होने पर क्या करें? डॉक्टरों ने बताया

होटल में खाना खाते समय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रोहताश कुमार शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा की मौत हो गई। खाने के दौरान उन्हें फंदा लग गया जिससे सांस लेने में दिक्कत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। रोहताश नगर ब्राह्मण सभा के संरक्षक और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। मोहिनी शर्मा निधन पर लोगों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 18 Sep 2024 12:19 AM (IST)
Hero Image
घटना की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

जागरण संवाददाता, गजरौला। वृंदावन में होटल पर खाना खाते समय पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष रोहताश कुमार शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा को फंदा लग गया। इससे उनकी हालत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई और दिन निकलते ही लोगों का घर पर तांता लग गया। 

नगर के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी पूर्व पालिका अध्यक्ष नगर ब्राह्मण सभा के संरक्षक और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। वह सोमवार सुबह 55 वर्षीय पत्नी मोहिनी व अन्य स्वजन के साथ वृंदावन में गए थे। 

रात को एक होटल पर बैठकर खाना खा रहे थे कि अचानक पत्नी को फंदा लगा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। पास के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तड़के शव घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

उधर, इंटरनेट मीडिया पर भी उनके निधन की खबर वायरल होने पर लोग संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। तिगरीधाम ने शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहां पर विधायक राजीव तरारा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, समेत कई लोगों ने पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

खाना खाते समय बिल्कुल न करें बात, फंदा लगे तो ऐसे करें बचाव

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जब हम खाना खाते हैं तो भोजन मुंह के द्वारा खाने की नली में जाता है। और फिर पेट में। लेकिन कई बार जब हम सांस लेते हैं या हंसते हैं या फिर खाना खाते समय बात करते हैं तो भोजन फूड पाइप की बजाय विंड पाइप यानि ट्रेकिया (सांस लेने की नली) में फंस जाता है।

इसकी वजह से सांस लेने की प्रक्रिया बंद हो जाती है। इससे दिमाग को ऑक्सीजन नहीं मिलती। इससे दिल काम करना बंद कर देता है और दम घुटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। 

उन्होंने बताया कि अगर कभी गले में खाना अटक जाए तो गीला खाना खाएं। इससे खाने को निगलने में आसान होगी और गले में फंसा हुआ भोजन आसानी से नीचे धकेलने में मदद मिलेगी। 

खाना फंसने पर पानी के बड़े घूंट पी लें। आपको ज्यादा मात्रा में पानी पीना है, जिससे भोजन गीला होकर आसानी से नीचे चला जाए और आपकी तकलीफ दूर हो। अटका हुआ खाना चिकनाई से नीचे चला जाता है। 

अगर खाने से कभी फंदा लग जाए तो एक चम्मच मक्खन खाने से अटका हुआ खाना निगलने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस व दो पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट