Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir Ayodhya: ठंड के बावजूद कम नहीं हो रहा भक्‍तों का उत्‍साह, 26 जनवरी को 3 लाख लोगों ने क‍िए दर्शन; आज भी उमड़ रही भीड़

अयोध्‍या में रामलला के दर्शन के ल‍िए भक्‍तों का उत्‍साह कम नहीं हो रहा है। शन‍िवार को सुबह हल्का कोहरा देखा गया। ठंड के बावजूद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को रामलला के दर्शन को पहुंचने वाले लोगों की संख्‍या तीन लाख से अधि‍क बताई जा रही है। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद प्रबंध क‍िए गए हैं।

By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Updated: Sat, 27 Jan 2024 08:31 AM (IST)
Hero Image
ठंड के बावजूद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

एएनआई, अयोध्‍या। अयोध्‍या में रामलला के दर्शन के ल‍िए भक्‍तों का उत्‍साह कम नहीं हो रहा है। शन‍िवार को सुबह हल्का कोहरा देखा गया। ठंड के बावजूद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को रामलला के दर्शन को पहुंचने वाले लोगों की संख्‍या तीन लाख से अधि‍क बताई जा रही है। पुल‍िस-पुल‍िस द्वारा सभी व्‍यवस्‍थाएं की गई हैं। सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के भी चाक-चौबंद प्रबंध क‍िए गए हैं।

अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा, "यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं... कल भी 3 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए हैं। हम सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं...प्रशासन द्वारा भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।"

कोहरे की वजह से कम हुई वि‍जि‍ब‍िल‍िटी  

अयोध्या में सरयू घाट पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रामनगरी में आने वालों को नहीं होगी कोई परेशानी, नव्य-भव्य अयोध्या धाम में उपलब्ध होंगे 158 नए होटल; ठहर सकेंगे हजारों श्रद्धालु

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में शुरू होगी राग सेवा, दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगी रामलला की सभा