Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Encounter News: खाकी के आगे सांय से निकले तस्कर, पुलिस ने धांय से गोली मारकर पकड़ा

आजमगढ़ के कंधरापुर में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर नियाज उर्फ मोटू घायल हो गया। उसके साथी वसीम को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर प्रतिबंधित पशु का वध करने और मांस बेचने का आरोप है। पुलिस ने तमंचा कारतूस चाकू मोबाइल और बाइक बरामद की। आरोपी दो दिन पहले पुलिस को देखकर फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 25 Sep 2024 02:03 AM (IST)
Hero Image
आजमगढ़: मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल अपराधी को ले जाती पुलिस। जागरण

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के फरेंदा गांव के पास मंगलवार की सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ में पशु तस्कर नियाज उर्फ मोटू निवासी खानका थाना बिलरियागंज घायल हो गया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। 

पशु तस्कर का एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। दो दिन पूर्व दोनों प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बेच रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर फरार हो गए थे। पुलिस दोनों को तलाश रही थी।

पुलिस के आगे तेज रफ्तार से चलाई बाइक

कंधरापुर थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान चक फरेन्दा में मौजूद थे। इस दौरान उप निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि मोतीगंज बाजार में एक बाइक सवार दो व्यक्ति तेज गति से जा रहे थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और बलाई की तरफ जा रहे हैं। 

सूचना पर थानाध्यक्ष चकफरेन्दा चौराहा से आगे बढ़े। फरेंदा मोड़ के पास एक बाइक सवार का पीछा करते हुए उप निरीक्षक जावेद अख्तर आते दिखाई दिए। थानाध्यक्ष ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार सवार सामने से पुलिस को देखकर अपनी बाइक मोड़कर भागने के प्रयास में गिर गए। 

एक व्यक्ति गौरीनरायपुर गांव की ओर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नियाज के दाएं पैर में गोली लगी।

इसके साथ ही उसके साथी वसीम निवासी खानका थाना बिलरियागंज को भी पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, मोबाइल और बाइक बाइक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है और… पुलिस ने दोस्त लिखने को कहा, रेप पीड़िता की मां ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

यह भी पढ़ें: नेपाली सिम खोलेगी नकली नोट मामले का रहस्य, पुलिस तलाश रही लोकेशन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें