Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आशीर्वाद देने पहुंचे करैली के घर, की सियासत की बात

जागरण संवाददाता आजमगढ़ सपा मुखिया रविवार को शहर में पहुंचे और कई कार्यक्रमों में भा

By JagranEdited By: Updated: Mon, 14 Dec 2020 11:37 PM (IST)
Hero Image
आशीर्वाद देने पहुंचे करैली के घर, की सियासत की बात

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: सपा मुखिया रविवार को शहर में पहुंचे और कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कोई सियासी बात नहीं की। सोमवार को भी उनका निजी कार्यक्रम था लेकिन वह ठहरे सियासतदार तो भला चुप कैसे रहते। सिधारी स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के आवास पर विवाह के बाद बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे तो मीडिया कर्मियों से सामना हो गया। फिर तो सपा मुखिया के सियासी बोल फूट पड़े।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोरे आश्वासनों के बल पर चल रही है। देश का अन्नदाता सर्दी में दिल्ली में ठिठुर रहा है लेकिन उनकी बात सुनने के लिए सरकार के पास समय नहीं है। किसान केवल अपनी उपज का उचित समर्थन मूल्य मांग रहा है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों का भला करने में लगी हुई है। समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों की हितैषी रही है और आज भी वह किसानों के साथ डंटकर खड़ी है और सरकार के काले कानूनों का विरोध कर रही है।

उन्होंने लोगों से कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क लगाने की अपील की। इस मौके पर चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, श्याम नारायण यादव आदि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रानी की सराय ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद एवं पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के आवास पर भी गए।

समृद्धि के लिए किसानों को बनानी होगी योजना

जागरण संवाददाता, अजमतगढ़ (आजमगढ़) : विकास खंड परिसर में कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा समृद्धि के लिए किसानों को खुद योजना बनानी होगी। डाक्टर रामसेवक यादव ने कहा कि किसान को आर्थिक एवं शारीरिक रूप से समृद्ध होना चाहिए। इसके लिए एक किसान की थाली में चावल, दाल, रोटी एवं सब्जी के प्रबंध के लिए स्वयं उत्पादन करना चाहिए जिससे किसान सक्षम रहे। इसके लिए किसानों को योजना बनानी पड़ेगी। उन्होंने किसानों को गेहूं की प्रजातियों के बारे में भी समझाया और बताया कि कौन सी प्रजाति से कितनी उपज हो रही है।