Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के बागपत में बंदरों ने बचाई मासूम की अस्‍मत, रेप की कोशिश कर रहा युवक झुंड को देखते ही भागा

बागपत में बंदरों ने एक मासूम बच्‍ची के साथ अनहोनी को टाल द‍िया। एक युवक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था कि तभी वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया। बंदरों को देख युवक डर गया और बच्ची को छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि आरोपी युवक के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 24 Sep 2024 10:04 AM (IST)
Hero Image
बंदरों की वजह से बची मासूम की अस्‍मत।

जागरण संवाददाता, बागपत। बंदरों ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं उनकी वजह से एक बच्ची के साथ अनहोनी टल गई। एक युवक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था कि तभी वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया। बंदरों को देख युवक डर गया और बच्ची को छोड़कर भाग गया। मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद पुलिस आरोपित युवक का पता लगाने में नाकाम है।

छह वर्षीय बच्ची 19 सितंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बच्ची को दूध दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ मोबाइल टावर के पास ले गया। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान बंदरों का झुंड लड़ता हुआ टावर पर पहुंच गया। बंदरों को देख युवक डर गया और बच्ची को धमकाता हुआ भाग निकला।

कैमरे में कैद हुआ आरोपी

बच्ची ने घर पहुंचकर पर‍िजनों को जानकारी दी। आरोपी युवक बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गया था। पीड़ित पर‍िजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस उसके बारे में कुछ भी पता नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि आरोपी युवक के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP News: मुशर्रफ के घरवालों की जमीन के बाद अब बागपत में 66 बीघा जमीन और घोषित हुई शत्रु संपत्ति

यह भी पढ़ें: Monkey Attack: यूपी के इस जिले में लोग बंदरों से हैं परेशान, घर से निकलते ही कर देते हैं हमला , एक की जा चुकी है जान