Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दो किशोर गायब, तलाश में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) क्षेत्र के रामनगर व दलन छपरा से 15 दिन के अंदर दो किशोर

By JagranEdited By: Updated: Sun, 02 Jan 2022 06:25 PM (IST)
Hero Image
दो किशोर गायब, तलाश में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : क्षेत्र के रामनगर व दलन छपरा से 15 दिन के अंदर दो किशोरों के गायब होने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई। पुलिस गुमशुदगी का मामला कायम कर तलाश में जुट गई है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है। रामनगर निवासी विष्णु यादव का पुत्र सोनू यादव 13 दिसंबर को घर से बैरिया में मेला देखने के लिए निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। वहीं 27 दिसंबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला रमाशंकर शर्मा का पुत्र रजनीश शर्मा वापस घर नहीं लौटा। स्कूल के बगल में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लड़के उसे मारने-पीटने के बाद साइकिल से लेकर जाते दिखे हैं। स्वजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।