Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ तुलसीपुर चीनी मिल का पेराई सत्र

चित्र परिचय संवादसूत्र तुलसीपुर (बलरामपुर) तीन दिवसीय पूजा समारोह के बाद शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यूनिट हेड योगेश प्रताप सिंह व विधायक कैलाश नाथ शुक्ल सहयोगियों के साथ डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2019-20 की शुरुआत की। पूजा चीनी मिल के पुरोहित अयोध्या से आए पंडित दीपकधर द्विवेदी ने अपने अनुयायियों के साथ कराया। इसके बाद चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई। यूनिट हेड ने बताया कि इस बार

By JagranEdited By: Updated: Sun, 24 Nov 2019 06:06 AM (IST)
Hero Image
मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ तुलसीपुर चीनी मिल का पेराई सत्र

बलरामपुर : तीन दिवसीय पूजा समारोह के बाद शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यूनिट हेड योगेश प्रताप सिंह व विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सहयोगियों के साथ डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। पूजा चीनी मिल के पुरोहित पंडित दीपकधर द्विवेदी ने अपने अनुयायियों के साथ कराया। इसके बाद चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई।

यूनिट हेड ने बताया कि इस बार 89 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। जबकि गत वर्ष 87.55 लाख क्विंटल की पेराई की गई थी। कहाकि इस बार 60 हजार क्विंटल पेराई की क्षमता की गई है। इस बार सल्फर रहित चीनी बनाई जाएगी, जिसे विदेशों को सीधे भेजा जा सकता है। पहले यहां पर सल्फर युक्त चीनी का निर्माण होता था, जो विदेश जाने से पहले रिफाइंड किया जाता था। उन्होंने कहाकि रिफाइंड करने की यूनिट जिले में पहली मिल को मिलने का श्रेय मिला है। चीनी मिल शुरू होने से करीब 45 हजार गन्ना किसानों को इसका लाभ मिलेगा। सहायक गन्ना महाप्रबंधक आरपी शाही ने बताया कि कि इस बार कुछ पेंड़ी गन्ना ही रिजेक्ट प्रजाति का है। अगेती व सामान्य प्रजाति का गन्ना चीनी मिल क्षेत्र के करीब 30 हजार 83 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगा हुआ है। महंत मिथिलेश नाथ योगी, वित्त महाप्रबंधक राजन राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशीष प्रताप सिंह,आनंद सिंह अन्नू, सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष अकील अहमद खान, आइटी हेड संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, सत्यनारायण मिश्र, सुनील सिंह, आनंद प्रकाश दूबे, मनराज सिंह, संजय सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।