Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: बरेली में सीवियर कोल्ड डे की घोषणा, रेड जोन में पहुंचा जिला; तीन दिनों तक नहीं बदलाव की संभावना

Bareilly weather update मौसम विभाग के अनुसार बरेली एक बार फिर से रेड जोन में आ गया। अभी तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। बीच-बीच में कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को सीवियर कोल्ड डे घोषित किया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

By Rajnesh Saxena Edited By: Aysha SheikhUpdated: Sat, 20 Jan 2024 03:13 PM (IST)
Hero Image
Weather Update: बरेली में सीवियर कोल्ड डे की घोषणा, रेड जोन में पहुंचा जिला

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में सर्दी अपना रिकार्ड तोड़ने में जुटी है। शुक्रवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा जिला बरेली रहा। यहां से अधिक सर्दी झांसी में थी। तीसरे नंबर पर नजीवाबाद रहा। झांसी का तापमान 10.1 और नजीवाबाद का तापमन 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को सीवियर कोल्ड डे (अतिशीत दिवस) घोषित किया है।  बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान में महज 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 10.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान

इसके बाद शुक्रवार को फिर से अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह कोहरा तो नहीं था, लेकिन बादलों के चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। शीतलहर चलने से गलन बरकरार रही।

मौसम विभाग के अनुसार बरेली एक बार फिर से रेड जोन में आ गया। मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि अभी तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। बीच-बीच में कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल शनिवार को भी राहत महसूस होने का कोई अनुमान नहीं हैं।

ये भी पढ़ें -

Ram Mandir: रामलला तक पहुंचने के लिए दो हवाई यात्रा करेंगे PM Modi, सुरक्षा के लिए सादे वस्त्रों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

मुरादाबाद: पुजारी हत्याकांड का पर्दाफाश, शिव मंदिर में चेलों ने ही चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट; बताई यह वजह