Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flood Alert: नरौरा बैराज पर जलस्तर में भारी वृद्धि, खतरे के निशान के पास लो फ्लड की श्रेणी में पहुंचा गंगा का पानी

Flood Alert पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी की वजह से यूपी में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को बुलंदशहर में नरौरा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से मात्र 0.505 मीटर नीचे बह रही है। अभी पानी में और वृद्धि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अनपूशहर में घाट फिर से डूब गए हैं।

By Abhishek Saxena Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 13 Aug 2024 11:56 AM (IST)
Hero Image
नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा के जलस्तर वृद्धि।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। Flood Alert: नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा के जलस्तर में मंगलवार की सुबह भारी वृद्धि दर्ज की गई। जिससे गंगा का जलस्तर लो फ्लड की श्रेणी में पहुंच कर खतरे के निशान से मात्र 0.505 मीटर नीचे है। उधर, अनूपशहर में गंगा में बाढ़ का पानी लगभग दो फीट बढ़कर जहान्वी प्लेटफार्म पर 20 फुट अंदर आ गया है।

सिंचाई विभाग नरौरा हेडवर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर मंगलवार की सुबह से जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार की सुबह छह बजे नरौरा बैराज की अपस्ट्रीम में कुल 155862 क्यूसेक पानी की उपलब्धता दर्ज की गई। इसके बाद से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 0.505 मीटर नीचे है। जिससे गंगा लो फ्लड की श्रेणी में पहुंच गई है।

गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि की संभावना

मंगलवार की सुबह छह बजे गंगा की डाउनस्ट्रीम में 140452 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की जा रही है। जोकि समुद्र तल से 178.26 मीटर है। निचली गंगा नहर में 7978 क्यूसेक एवं समांतर निचली गंगा नहर में 7432 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार गंगा का जलस्तर में अभी वृद्धि की संभावना है। उधर, अनूपशहर में गंगा में बाढ़ का पानी लगभग दो फीट बढ़कर जहान्वी प्लेटफार्म पर 20 फुट अंदर आ गया है।

जहान्वी प्लेटफॉर्म तक पहुंचा गंगा का पानी।

मोहल्ला गंगाद्वार में सड़क पर पहुंचा पानी

मंगलवार को गंगा बाढ़ का पानी लगभग दो फीट की बढ़ोतरी करते हुए जहान्वी प्लेटफॉर्म पर 20 फुट अंदर आ गया है। वहीं मोहल्ला गंगाद्वार में मुख्य सड़क पर लगभग 35 फुट अंदर घुस गया है। बाढ़ में बढ़ोतरी के बाद श्रद्धालुओं द्वारा घाट के ऊपर बैठकर स्नान किया जा रहा है। नगर के सभी घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह डूब चुकी हैं। जेपी घाट पर भी सभी सीढ़ियां डूब गई है।

ये भी पढ़ें: Bijnor News: हिजाब में स्कूल पहुंची छात्राएं घर भेजने पर हंगामा, प्रधानाचार्य ने ड्रेस कोड का दिया हवाला


ये भी पढ़ेंः Ram Rahim News: सातवीं बार फरलो लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम, हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी साथ

प्रशासन कर रहा अलर्ट

प्रशासन द्वारा लेखपालों के माध्यम से गंगा किनारे बसे गांव में सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। एक माह से बाढ के पानी में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। नाविकों को बार-बार सतर्क रहने की चेतावनी दी जाती है। गंगा किनारे के गांवों अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्रामीणों को गंगा किनारे स्थित खेतों पर नहीं जाने की अपील की गई है। लेखपालों की गंगा किनारे तैनाती कर दी गई है।