Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chitrakoot: सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

अयोध्या व बनारस की तर्ज पर प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में पहली बार पुष्प वर्षा के श्रद्धालु आल्हादित दिखे। मध्यप्रदेश रीवा से आए राम संवारे बोले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुओं की आस्था का सम्मान करते हैं वे संत है। 10 साल से वह चित्रकूट आ रहे हैं लेकिन पहली बार किसी सरकार ने श्रद्धालुओं को इस तरह स्वागत किया।

By hemraj kashyapEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Mon, 17 Jul 2023 03:29 PM (IST)
Hero Image
सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : श्रावण मास के सबसे पर्व सोमवती अमावस्या पर मंदाकिनी में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए रामघाट में भोर से ही जन सैलाब उमड़ा। स्नान के दौरान रामघाट समेत मंदाकिनी के विभिन्न घाटों व धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं पर पुष्पक विमान (हेलीकॉप्टर) से पुष्प वर्षा की गई।

मंदाकिनी में स्नान का सिलसिला जारी है दोपहर तक करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु ने मंदाकिनी में पुण्य की डुबकी लगाई और सृष्टि के प्रथम शिवलिंग मत्तगजेंद्रनाथ और भगवान कामतानाथ की विधि विधान से पूजन-अर्चन कर कामदगिरि की परिक्रमा की। अनुमान है शाम तक यह संख्या 10 लाख पहुंच सकती है। उमस भरी गर्मी में श्रद्धालुओं की आस्था भारी दिखी। उनके उत्साह में कोई कमी नहीं थी। पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

तपोभूमि में पहली बार पुष्पवर्षा

अयोध्या व बनारस की तर्ज पर प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में पहली बार पुष्प वर्षा के श्रद्धालु आल्हादित दिखे। मध्यप्रदेश रीवा से आए राम संवारे बोले, "यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुओं की आस्था का सम्मान करते हैं वे संत है। 10 साल से वह चित्रकूट आ रहे हैं लेकिन पहली बार किसी सरकार ने श्रद्धालुओं को इस तरह स्वागत किया।"

सोमवती अमावस्या में मंदाकिनी पर डुबकी लगाने के लिए रविवार की शाम से श्रद्धालुओं को सिलसिला शुरू हो गया था। भोर होते-होते रामघाट से कामदगिरि परिक्रमा तक यह आस्था के समंदर में बदल गया। सुबह करीब आठ बजे लाल रंग का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन से उड़ा और रामघाट, बेड़ी पुलिया व परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को ऊपर पुष्प वर्षा की। इस दौरान लोगों ने मोदी व योगी के जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, डीएम व एसपी भी घूमें

मेला की सुरक्षा में प्रशासन आठ जोनल और 16 सेक्टरों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी। साथ 400 से ज्यादा पुलिस कर्मियों लगाए गए। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया जबकि अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, मेला प्रभारी सदर एसडीएम राज बहादुर व सीओ सिटी हर्ष पांडेय भी मुस्तैद थे। डीएम ने धर्मनगरी में दीपदान मेला के बाद यह सबसे बड़ी अमावस्या है वह सोमवार का दिन होने से अपार भीड़ रही। करीब 10 लाख लोगों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई।

संत महंत भी आल्हादित

दिगंबर अखाड़ा भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास ने कहा कि हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा चित्रकूट में पहली बार हुई है। इससे संत समाज बहुत ही आल्हादित है। उन्होंने कहा इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पूरी संत समाज की ओर से धन्यवाद है। कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास महाराज ने मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। पुष्प वर्षा के दौरान सांसद आरके सिंह पटेल, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी भी रामघाट पहुंचे।