Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Deoria News: घने कोहरे में चलते अनियंत्रित होकर नाले में पलटी बोलेरो, बड़ा हादसा टला; सवार नौ लोगों को आई हल्की चोटें

Accident In Deoria रुद्रपुर तिराहे के समीप एक मैरेज हाल में वैवाहिक कार्यक्रम रात को था। जिसमें सुरौली थाना क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने आए थे। कार्यक्रम में शामिल दो लोगों को रात को कानपुर निकलना था। इसलिए बोलेरो चालक विकास जायसवाल के साथ ही कंचन प्रियंका दीपक प्राची समेत नौ लोग बोलेरो में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

By SANJAY YADAV Edited By: riya.pandey Updated: Sun, 28 Jan 2024 03:25 PM (IST)
Hero Image
घने कोहरे में चलते अनियंत्रित होकर नाले में पलटी बोलेरो

जागरण संवाददाता, देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप नाले में कोहरे के चलते शनिवार की रात बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बोलेरो में सवार नौ लोगों को हल्की चोटें आई। पुलिस ने नाले में गंदे पानी से भीग चुके लोगों को रैन बसेरा पहुंचाया।

रुद्रपुर तिराहे के समीप एक मैरेज हाल में वैवाहिक कार्यक्रम रात को था। जिसमें सुरौली थाना क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने आए थे। कार्यक्रम में शामिल दो लोगों को रात को कानपुर निकलना था। इसलिए बोलेरो चालक विकास जायसवाल के साथ ही कंचन, प्रियंका, दीपक, प्राची समेत नौ लोग बोलेरो में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

कोहरा के चलते अचानक बोलेरो गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित हो गई और नाला कोहरे के चलते नजर नहीं आया, बोलेरो नाला में ही गिर गई। बोलेरो में सवार लोगों को जहां हल्की चोटें आ गई, वहीं वह नाला के पानी से भीग गए।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सभी को बोलेरो से बाहर निकाला। ठंड व भीग जाने के चलते सभी लोग कांपने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को रैन बसेरा पहुंचाया। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई थी। सभी को रैन सबेरा पहुंचा दिया गया।

यह भी पढ़ें: पति-बच्चों को छोड़कर लवर संग रहने लगी थी महिला, गुस्साए युवक ने ससुराल आकर कर दी हत्या, प्रेमी पर भी किया हमला