Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime : रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो; बीच बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

UP News in Hindi बताया जा रहा है कि पहले दोनों में विवाद हुआ उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। जितेंद्र मौर्या पुत्र नत्थू लाल मौर्या निवासी 418 गौरैया थाना प्रेमनगर जनपद बरेली सिविल लाइंस क्षेत्र में नर्सरी लगाकर पेड़ पौधे बेचता था। उसके यहां मोनू यादव पुत्र कमल सिंह यादव निवासी जुगरामऊ थाना फ्रेंड्स कालोनी काम करता था।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 31 Aug 2024 05:56 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, इटावा। इटावा जंक्शन परिसर के बाहर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चाय के स्टाल पर दो युवकों में आपसी विवाद होने के बाद एक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला आरोपित बाद में खुद थाना जीआरपी में पहुंच गया और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट की है। घटना के पीछे मुकदमे को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है।

मामूली विवाद के बाद हत्या

पहले दोनों में विवाद हुआ उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। जितेंद्र मौर्या पुत्र नत्थू लाल मौर्या निवासी 418 गौरैया थाना प्रेमनगर जनपद बरेली सिविल लाइंस क्षेत्र में नर्सरी लगाकर पेड़ पौधे बेचता था। उसके यहां मोनू यादव पुत्र कमल सिंह यादव निवासी जुगरामऊ थाना फ्रेंड्स कालोनी काम करता था।

नाबालिग बहन को ले गया था भगाकर 

जितेंद्र के मोनू की बहन से घर आने जाने के दौरान संबंध हो गए और वह नाबालिग बहन को डेढ़ साल पहले भगाकर ले गया और शादी कर ली थी। मामले में मोनू यादव ने थाना फ्रेंड्स कालोनी में जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

शादी को लेकर जितेंद्र हाइकोर्ट गया था कोर्ट ने शादी को अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद मोनू ने अपनी बहन की शादी दूसरी जगह कर दी थी। लेकिन जो दोनों का मुकदमा चल रहा था उसको लेकर जितेंद्र ने मोनू को रेलवे स्टेशन के बाहर नुक्कड़ चाय स्टाल पर बुलाया था।

यह भी पढ़ें : UP Crime : पत्नी को नींद की गोली खिलाकर पहले सुलाया, सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म