Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad: 12 साल के बच्चे की मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली, अभी तक नहीं हो सका पोस्टमॉर्टम

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के कला एन्क्लेव में 24 अगस्त को मारपीट में घायल 12 वर्षीय बच्चे रंजन पांडेय की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में 48 घंटे बाद भी माता पिता का पुलिस पता नहीं लगा सकी। इससे बच्चे का पोस्टमार्टम दूसरे दिन भी नहीं हो सका है। दिल्ली और खोड़ा थाना पुलिस माता पिता की तलाश कर रही है।

By Edited By: Abhi MalviyaUpdated: Sun, 27 Aug 2023 02:04 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली और खोड़ा थाना पुलिस माता पिता की तलाश कर रही है।

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र के कला एन्क्लेव में 24 अगस्त को मारपीट में घायल 12 वर्षीय बच्चे रंजन पांडेय की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में 48 घंटे बाद भी माता पिता का पुलिस पता नहीं लगा सकी। इससे बच्चे का पोस्टमार्टम दूसरे दिन भी नहीं हो सका है। दिल्ली और खोड़ा थाना पुलिस माता पिता की तलाश कर रही है।

खोड़ा पुलिस के मुताबिक, मृतक रंजन की मां पूजा और पिता सच्चितानंद पांडेय दूसरे दिन शनिवार को भी पुलिस के सामने नहीं आए हैं। उनसे कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। क्षेत्र के लोगों के माध्यम से भी संपर्क करना चाहा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।

दिल्ली पुलिस भी स्वजन का इंतजार कर ही है, जिससे की बच्चे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा सके। पोस्टमार्टम होने के बाद ही बच्चे की मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस स्वजन की तलाश कर रही है। वहीं, चर्चा यह भी है कि महिला के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के डर से वह पुलिस के सामने नहीं आ रही है।

वीडियो के आधार पर दर्ज की रिपोर्ट

रंजन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। उनमें रंजन का मौत से पूर्व का 28 सेकेंड का एक दर्दनाक वीडियो भी मिला। उसमें उसके चेहरे पर गंभीर चोट दिख रही थी। होंठ का मांस कटकर लटक रहा है। आंखों पर गंभीर चोट के निशान थे। वह कह रहा था कि घर में घुसकर बालगोविंद ने चाकू से मार दिया। गाल पर काट दिया। पहले आंख पर पत्थर मारा, जिससे दोनों आंखें नहीं खुल रहीं हैं। खोड़ा पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए देर रात बाल गोविंद के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

टि्वटर पर प्रसारित हुए वीडियो में बच्चे ने जो नाम बताया था उसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है। जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

-स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम।

यह है मामला:

कला एन्क्लेव में पूजा पांडेय पति सच्चिदानंद व 12 साल के बेटे रंजन के साथ रहती हैं। उसने बुधवार को बेटे को गंभीर हालत में एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। एम्स में भर्ती कराते समय अपना पता न्यू अशोक नगर, दिल्ली दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद था। न्यू अशोक नगर का पता भी फर्जी निकला।

दिल्ली पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाकर खोड़ा थाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया। उसके बाद दोनों जगहों की पुलिस कला एन्क्लेव पहुंची तो उसके घर में ताला बंद मिला। बच्चे व उसकी मां के चार वीडियो इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए थे। मरने से पूर्व के वीडियो में घायल बच्चा कह रहा है कि उस पर चाकू व पत्थर से हमला किया गया। खोड़ा पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बच्चे का दर्दनाक वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

रिपोर्ट इनपुट- प्रभात पांडेय