Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Crime: जन्मदिन पार्टी में आए शख्स ने किशोरी के साथ की हैवानियत, मुंह दबाकर बनाया हवस का शिकार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 17 साल की एक किशोरी के साथ उसके पिता के साथ आए कामगार ने दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी के भाई की जन्मदिन पार्टी में आया था और उसके बाद से ही वह किशोरी को परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

By prabhat pandey Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 20 Sep 2024 10:37 PM (IST)
Hero Image
जन्मदिन पार्टी में आए शख्स ने किशोरी के साथ की हैवानियत।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोरी से पिता के साथ आए कामगार ने दुष्कर्म किया। वह पीड़िता के भाई की जन्मदिन की पार्टी में आया था। आरोपित किशोरी को ट्यूशन और स्कूल आते जाते रोककर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

एक महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि फरवरी को उनके छोटे बेटे का जन्मदिन था। उनके पति के साथ सहयोगी कामगार साथ में आया था। रात अधिक होने के कारण वह घर में ही रूक गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद पति के साथ दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था।

आरोपी ने किशोरी के परिजन को दी धमकी

आरोप है कि रात में करीब तीन बजे वह उनकी 17 वर्षीय बेटी के कमरे में घुस गया। जहां जबरन उससे मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। बताने पर स्वजन समेत जान से मारने की धमकी। आरोपित ने उनके पति के साथ काम छोड़ दिया। वह बेटी को स्कूल और कोचिंग आते जाते रास्ते में रोककर सबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा।

परेशान होकर किशोरी ने स्वजन को आपबीती बताई। उनकी ओर से शुक्रवार को शालीमार गार्डन थाने में शिकायत की गई। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ेंः 'मेरे जिगर के टुकड़े को मारकर, आरोपी...', गुरुग्राम हादसे पर मां ने पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल