Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद में डेंगू का आतंक: 24 घंटे में नौ नए मरीज मिले, 945 हुई संख्या

Ghaziabad Dengue Cases जिला सर्विलांस अधिकारी डा.आरके गुप्ता ने बताया कि अब तक डेंगू के कुल 945 केस मिल चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 107 है। चिकनगुनिया के अब तक तीन केस मिल चुके हैं। मलेरिया के कुल 25 और स्क्रब टायफस के 15 केस मिल चुके हैं। 172 टीमों ने 115 क्षेत्रों के 4732 घरों का सर्वे किया।

By Madan PanchalEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Tue, 24 Oct 2023 08:14 AM (IST)
Hero Image
डेंगू के नौ मरीज मिले, 945 हुई संख्या

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सोमवार को 52 मरीजों की जांच करने पर दो बच्चों समेत डेंगू के नौ नए केस मिले हैं। इनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर है। बुजुर्ग प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती है।

नए केस कविनगर,संजयनगर, विजयनगर, गोविंदपुरम और मुरादनगर में मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.आरके गुप्ता ने बताया कि अब तक डेंगू के कुल 945 केस मिल चुके हैं।

सक्रिय मरीजों की संख्या 107 है। चिकनगुनिया के अब तक तीन केस मिल चुके हैं। मलेरिया के कुल 25 और स्क्रब टायफस के 15 केस मिल चुके हैं। 172 टीमों ने 115 क्षेत्रों के 4732 घरों का सर्वे किया।

65 स्थानों पर किया गया कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

इस दौरान 112 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कराया गया। पांच लोगों को नोटिस दिया गया है। 65 स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है।

Also Read-

गाजियाबाद के एक गांव में बुखार से 15 लोगों की मौत, करीब 900 लोग अभी बीमार; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम

28 क्षेत्रों में डेंगू व मलेरिया से बचाव एवं सतर्कता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आन रिकार्ड डेंगू से सरकारी चिकित्सक समेत तीन लोगों की मौत हुई। कई लोगों की बुखार से मौत भी हुई है। डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

डेंगू की जांच बढ़ी

जिला एमएमजी अस्पताल परिसर में संचालित जिला पब्लिक हैल्थ लैब में डेंगू की जांच बढ़ गई है। जिला अस्पतालों की ओपीडी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से रोज 20 से 30 लोगों के सैंपल जांच को पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर लैब में भी डेंगू की जांच की जा रही है।

छह साल में मिले डेंगू व मलेरिया के केसों का विवरण

वर्ष  डेंगू  मलेरिया

2018   68     105

2019   88    146

2020   15     12

2021  1238  31

2022   901   19

2023   945  25

सबसे अधिक डेंगू के केस मिलने वाले क्षेत्र

क्षेत्र          2022   2023

मकनपुर     87   110

साहिबाबाद   83   92

महाराजपुर    74   81

विजयनगर     67   73

राजनगर         56   62

दीनदयालपुरी   45   51

डासना           43   53

हरसांव          40   46

कोट गांव       33   43

शास्त्रीनगर     33   42

मुरादनगर      29   38

वसुंधरा           26  43

डेंगू को लेकर अतिसंवदेनशील क्षेत्र

क्रासिंग रिपब्लिक व भीम नगर, संजयनगर, राजनगर,गोविंदपुरम,हरसांव पुलिस लाइन,शास्त्रीनगर,चिरंजीव विहार,अवंतिका,कविनगर,गुलधर व सेक्टर-23, राजनगर एक्सटेंशन,नंदग्राम,सेवानगर,घूकना,कैला भट्टा,इस्लाम नगर,मरियम नगर,पंचवटी, नेहरू नगर, करहैडा,शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर,वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम,कौशांबी,मोदीनगर,मुरादनगर, डासना, लोनी,प्रतापविहार, विजयनगर,रईसपुर,तुराब नगर, लालकुआं