Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, चार महीने की हुई गर्भवती; पेट में दर्द होने पर खुला मामला

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ जन्मदिन की पार्टी में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने का पता तब चला जब उसे पेट में दर्द हुआ और अस्पताल में जांच कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

By prabhat pandey Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 24 Sep 2024 10:53 AM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया गया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की 16 वर्षीय किशोरी से युवक ने जन्मदिन पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो अस्पताल में जांच कराई गई। जिसमें वह चार माह से अधिक की गर्भवती निकली। सोमवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में लेकर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कौशांबी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोरी परिवार के साथ रहती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। करीब छह माह पूर्व उसकी पहचान सोशल का काम करने वाले विशाल उर्फ बिल्ला नाम से हुई। युवक ने दोस्ती करने का मैसज किया था। कुछ दिन बातचीत करने के बाद आरोपित ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया।

सहेली के जन्मदिन की पार्टी में गई थी किशोरी

17 मई को किशोरी एक सहेली के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। विशाल भी पार्टी में पहुंच गया। आरोप है कि किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया। उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर किशोरी ने विरोध किया तो आरोपित ने शादी का झांसा दिया। 20 सितंबर को किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसके पेट में दर्द होने लगा।

ये भी पढ़ें-

गाजियाबाद में युवती को दी धमकी, कोलकाता जैसा हाल करेंगे; शादी से किया था इनकार

अस्पताल पहुंचने पर परिवार वालों के उड़े होश

स्वजन उसे दिल्ली के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच में पता चला कि वह चार माह से अधिक की गर्भवती है। यह सुनते ही स्वजन के होश उड़ गए। किशोरी की मां ने उससे जानकारी की तो उसने आपबीती बताई। कौशांबी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से सोमवार को कौशांबी थाने पर शिकायत प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।