Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव में अहम होगी महिलाओं की भूमिका, इस पार्टी ने अहमियत समझ कर बनाई नई रणनीति

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है और लगातार महिलाओं के हित में नित नए कार्य कर रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी शुरू से ही महिला सशक्तीकरण की पक्षधर रही है।

By Prabhat Pathak Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 25 Feb 2024 01:30 PM (IST)
Hero Image
Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव में अहम होगी महिलाओं की भूमिका, इस पार्टी ने अहमियत समझ कर बनाई नई रणनीति

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है और लगातार महिलाओं के हित में नित नए कार्य कर रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।

वह शनिवार को एनेक्सी भवन सभागार में दो दिवसीय महिला शिक्षण प्रशिक्षण शिविर एवं महिला सशक्तीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी शुरू से ही महिला सशक्तीकरण की पक्षधर रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में निषाद पार्टी के खाते में 15 सीटें मिली थी और उसमें निषाद पार्टी ने बांसडीह विधानसभा से एक महिला प्रत्याशी को उतारा और जिताया।

उन्होंने कहा कि महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे आए और अपने समाज अपने परिवार का विकास करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की यही योजना लेकर जनजन तक हम पहुंच रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को भी राजनीति में भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर निषाद पार्टी की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता माैजूद रहे।