Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाभी के पीछे पड़ा देवर, रात में कमरे में घुसा और फिर...; पीड़िता की आपबीती सुन सहम गए पुलिस अफसर

Hapur Crime हापुड़ में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर और ससुर ने विवाहिता के साथ अश्लीलता की। इतना ही नहीं भाभी को अकेला देख देवर रात में कमरे में घुस गया। इस दौरान उसने भाभी के अश्लील वीडियो बना लिए। अब पीड़िता ने एसपी को आपबीती सुनाई तो अधिकारी भी सहम गए। पढ़िए पूरा मामला क्या है?

By Kesav Tyagi Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 25 Sep 2024 05:20 PM (IST)
Hero Image
हापुड़ में दहेज का मामला प्रकाश में आया। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में दहेज का एक नया मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर नगर के एक मोहल्ले की विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। देवर ने दुष्कर्म का प्रयास और ससुर ने विवाहिता से छेड़छाड़ कर अश्लीलता की। 

वहीं, दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया गया। लोगों के बचाने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। इस मामले में एसपी के आदेश पर महिला थाने में आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दिल्ली के सुमित शर्मा से हुई थी शादी

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका विवाह दिल्ली के थाना पांडव नगर क्षेत्र के सुमित शर्मा से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति सुमित, सास अनीता, ससुर प्रमोद व देवर कुनाल ने अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

बताया कि मांग पूूरी न होने पर पीड़ित की हत्या कर पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। घर न बिगड़े इस कारण वह प्रताड़ना सहती रही। 24 सितंबर 2023 को देवर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

मोबाइल में कैद किए आपत्तिजनक वीडियो

आरोपित ने आपत्तिजनक स्थित में पीड़िता का वीडियो व फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। नौ जनवरी 2024 को ससुर ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर अश्लीलता की। शिकायत पर ससुर के खिलाफ कार्रवाई के बजाए आरोपितों ने पीड़िता को बंधक बनाकर पीटा। 13 मार्च 2024 को आरोपितों ने मिलकर पीड़िता को पीटा। गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता को बचाया।

यह भी पढ़ें- 'मुंह में डाली पिस्टल... फिर चेहरे पर कर दिया पेशाब', वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालु के साथ खौफनाक वारदात

इसके बाद आरोपितों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके में रहने को मजबूर है। मामले में पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में उक्त सभी नामजद आरोपितों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP News: शादी के तीन महीने बाद ही दहेज के लिए विवाह‍िता की हत्‍या, पिता बोले- जमीन बेचकर बेटी को किया था विदा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें