Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वन नेशन-वन इलेक्शन पर अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, सीएम योगी को लेकर कह दी बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है और भाजपा वन डोनेशन चाहती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार और एनकाउंटर पर भी भाजपा की आलोचना की। अखिलेश ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी साधु-संतों पर नहीं बल्कि मठाधीश मुख्यमंत्री पर थी।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 20 Sep 2024 11:53 PM (IST)
Hero Image
कार्यकर्ताओं से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। जागरण

जागरण संवाददाता, कन्नौज। सपा मुखिया व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव शुक्रवार को वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर भाजपा पर हमलावर रहे। बोले, भाजपा वन डोनेशन चाहती है, यानी एक बार में पूरा चंदा लेना चाहती है। वन नेशन वन इलेक्शन लोकतंत्र को खत्म करने साजिश है। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए अपने बयान पर सफाई भी दी, कहा- वह साधु-संतों पर नहीं, मठाधीश मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हैं।

जिले के दौरे पर आए अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में कहा कि भाजपा के डिप्टी सीएम खुद भ्रष्टाचार की शिकायत करते हैं। मंत्री और विधायक धरने पर बैठकर बोल रहे हैं कि लूट हो रही है। चुनाव में भाजपा रिफाइंड बांट रही थी, अब क्यों नहीं दे रही है। 

वन नेशन-वन इलेक्शन पर कहा कि भाजपा चुनाव आयोग में भी अपने लोगों को आउटसोर्स पर बैठाना चाहती है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। भाजपा के लोग यादव और मुस्लिम समाज के लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं। 

एनकाउंटर में निशाना सीधा टांग पर पर ही लगता है। प्रदेश में 18 हजार एनकाउंटर में दो सौ लोगों की जान गई है। पहले तहसील में लूट होती थी, अब भाजपा सरकार में थानों में खुलेआम लूट हो रही है। 

साधु-संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि कभी भी साधु-संतों और ऋषि-मुनियों पर टिप्पणी नहीं की है। हां, मठाधीश मुख्यमंत्री पर जरूर टिप्पणी की है। 

अखिलेश ने कहा कि पता नहीं क्यों भाजपा के लोग कन्नौज से इतना नफरत करते हैं। यहां बिजली आ नहीं रही है, सिर्फ बिल बढ़कर आने के साथ पुलिस आ रही है। मेडिकल कॉलेज में उपचार की व्यवस्था ठप है। 

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, अरविंद सिंह यादव और जयकुमार तिवारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ‘साहब! मैं अभी जिंदा हूं, पेंशन दिलवाओ’, 'मृत' घोषित बुजुर्ग महिला ने CDO से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS के घर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात मिले, काली कमाई से संपत्ति देख ईडी के अधिकारी भी दंग!