Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर में और मनोरम होगा गंगा बैराज का नजारा, जानिए क्या चल रही है केडीए की तैयारी

कानपुर के मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने गंगा बैराज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने वाले प्रोजेक्ट पर काम करने का आदेश दिया है। इसके लिए जल्द ही कंसलटेंट नामित किया जाएगा। अटल घाट के पास गंगा थीम पार्क की स्थापना होनी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Thu, 24 Dec 2020 08:57 AM (IST)
Hero Image
कानपुर में पर्यटन को लेकर गंगा बैराज के विकास की योजना है।

कानपुर, जेएनएन। गंगा बैराज पर पर्यटन स्थलों के विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है। जल्द ही कानपुर विकास प्राधिकरण प्रबंधन जल्द ही बॉटेनिकल गार्डन की भूमि पर गंगा जैव विविधता पार्क और अटल घाट के पीछे गंगा पार्क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसलटेंट नामित करेगा। इन कार्यों के लिए टेंडर मांगे गए हैं। इन पार्कों के बन जाने के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी।

गंगा बैराज पर मंधना की ओर जाने वाले बंधे के किनारे सपा शासन में 71 करोड़ रुपये की लागत से बॉटेनिकल गार्डन की स्थापना की जा रही थी, लेकिन आधा निर्माण होने के बाद एनजीटी ने इस पर रोक लगा दी थी। अब इस पार्क को एनजीटी और पर्यावरण मंत्रालय के नियमों के मुताबिक 50 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे होंगे और गंगा से जुड़ी जानकारियां भी होंगी।

इसी तरह अटल घाट के पीछे 32 एकड़ में गंगा थीम पार्क की स्थापना होनी है। इस पार्क में गंगा से जुड़ा इतिहास तो होगा ही 1857 की क्रांति से जुड़ा इतिहास भी लोग जान सकेंगे। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने इन प्रोजेक्ट पर काम करने का आदेश दिया है। जल्द ही कंसलटेंट नामित हो जाएगा। इसके बाद प्रत्येक कार्य की समीक्षा करेंगे।

बोट क्लब में फरवरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन

बोट क्लब में फरवरी माह में प्रतियोगिता कराने की तैयारी है। इसके लिए बोट खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनवरी में बोट की खरीदारी सिंचाई विभाग कर लेगा और फिर प्रतियोगिता के लिए तिथि का निर्धारण किया जाएगा।