Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanpur Nagar Nigam में पोस्टर लेकर धरने पर बैठे भाजपा पार्षद, लिखा- अफसरों से यही गुहार कबतक करोगे टैक्स सुधार

कानपुर नगर निगम में हाउस टैक्स में गड़बड़ियों को लेकर भाजपा पार्षद कार्यकारिणी कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांगें न माने जाने पर जनता के साथ धरना-प्रदर्शन की बात कही है। वहीं महापौर ने उनसे बातचीत की है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Mon, 22 Aug 2022 01:52 PM (IST)
Hero Image
कानपुर नगर निगम में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद।

कानपुर, जागरण संवाददाता। नगर निगम कार्यकारिणी बैठक शुरू होने से पहले सोमवार को भाजपा पार्षद नवीन पंडित पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने गृह कर की गड़बड़ियों में सुधार की मांग की है।

कार्यकारिणी कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए पार्षद में आरोप लगाया है किजनता पर कई गुना टैक्स लगाया जा रहा है ईडब्ल्यूएस के मकानों पर 2000 से लेकर लेकर ढाई हजार तक टैक्स लगाया जा रहा है इसका कई बार विरोध किया लेकिन आज तक अफसरों ने कोई सुधार नहीं किया है

दैनिक जागरण पिछले 15 दिन से लगातार टैक्स में हुई गड़बड़ी को उजागर कर रहा है। इस मामले में एक राजस्व निरीक्षक निलंबित भी किया जा चुका है और राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। टैक्स बढ़ाने के साथ-साथ फर्जी तरीके से नामांतरण लिखे जा रहे हैं।

पार्षद ने कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह अब जनता के साथ नगर निगम में धरने पर बैठे जाएंगे। कार्यकारिणी बैठक में चार प्रस्ताव रखे गए हैं, इसमें एक बार की आवंटन और तीन नामांतरण के मामले हैं। इसके अलावा अफसरों या महापौर द्वारा टेबल प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।

महापौर ने बुलाया तो पार्षद ने बताया जीआईएस सर्व में गड़बड़ी है, ज्यादा बढ़ाकर टैक्स की रसीद भेजी जा रही है। आवासीय को व्यावसायिक दिखाया जा रहा है।