Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हैलो मैं कानपुर का पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा बोल रहा हूं, क्या आप पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं...

कानपुर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा सोमवार को महिला संबंधी समस्याओं के निवारण की हकीकत जानी। इसदौरान उन्होंने महिला पीड़ितों को फोन करके उनसे पुलिस की कार्रवाई के बारे में जाना साथ ही अनवरगंज और बेकनगंज थानों का औचक निरीक्षण किया।

By Abhishek VermaEdited By: Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:38 PM (IST)
Hero Image
महिला पीड़ितों को फोन करके लिया फीडबैक।

कानपुर, जागरण संवाददाता। हैलो मैं पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा बोल रहा हूं। आपने थाना अनवरगंज में अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। क्या आप पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं और मौजूदा समय में आपके मामले की क्या स्थिति है। 

मोबाइल फोन पर यह सवाल नवागत पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने एक महिला पीड़िता से किए। पदभार संभालने के बाद महानगर के थानों के निरीक्षण को पहुंचे पुलिस आयुक्त ने सोमवार को अनवरगंज थाने की महिला हेल्प डेस्क से एक पीड़िता का नंबर लेकर उसका हाल जाना। हालांकि उन्हें सकारात्मक जवाब मिला। महिला ने बताया कि पुलिस ने पूरी सुनवाई की और मदद भी की। अब पति मुझे परेशान नहीं करता। इस पर पुलिस आयुक्त बोले ठीक है कभी भी कोई परेशानी हो तो आप खुद को अकेला मत समझिएगा पुलिस 24 घंटे साये की तरह आपके साथ है। नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने थाना अनवरगंज के अलावा थाना बेकनगंज का भी औचक निरीक्षण किया। दोनों ही थानों में उन्होंने महिला अपराध व उत्पीड़न की शिकायतों का रजिस्टर देखने के बाद औचक रूप से कुछ शिकायतों में महिला पीड़िता से आवेदन पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन करके असलियत भी जानी। पुलिस आयुक्त ने साथ ही थानों की बैरक, मेस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय के रखरखाव को देखा व आवश्यक निर्देश दिये।