UP Board 10th-12th Topper List: कानपुर के आदित्य ने इंटर में हासिल किया तीसरा स्थान, 10वीं में इन्होंने लहराया परचम
UP Board 10th-12th Topper List उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। कानपुर में हाई स्कूल में सातवें पायदान पर चार छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया। वहीं इंटर में कानपुर के शिवाजी इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार यादव ने टॉप 3 में अपना नाम दर्ज कराया। बच्चों में खुशी की लहर है।
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। कानपुर में हाई स्कूल में सातवें पायदान पर चार छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया। वहीं इंटर में कानपुर के शिवाजी इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार यादव ने टॉप 3 में अपना नाम दर्ज कराया।
हाई स्कूल में वीपी इंटर कॉलेज लक्ष्मणपुर की स्वाती,शिवाजी इंटर कॉलेज के अभिषेक साहू और खुशी द्विवेदी तथा पंडित गुरु प्रसाद गया प्रसाद इंटर कॉलेज नौरंगा के राज शामिल हैं। इन चारों छात्रों के 600 में 584 अंक है जिनका परसेंटेज 97.33 परसेंटेज रहा।
आदित्य ने टॉप 3 में बनाई जगह
वही इंटर में कानपुर के शिवाजी इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार यादव ने टॉप 3 में अपना नाम दर्ज कराया। आदित्य ने 500 में 487 अंक हासिल किया उनका परसेंटेज 97.40 रहा।
UP Board 12th Toppers List: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
रैंक | टॉपर्स के नाम | अंक | प्रतिशत |
1 | शुभम वर्मा | 489/500 | 97.80 % |
2 | विष्णु चौधरी | 488/500 | 97.60 % |
3 | काजल सिंह | 488/500 | 97.60 % |
4 | राज वर्मा | 488/500 | 97.60 % |
5 | कशिश मौर्य | 488/500 | 97.60 % |
6 | चार्ली गुप्ता | 488/500 | 97.60 % |
7 | सुजाता पांडेय | 488/500 | 97.60 % |
8 | शीतल वर्मा | 487/500 | 97.40 % |
9 | कशिश यादव | 487/500 | 97.40 % |
10 | आदित्य कुमार यादव | 487/500 | 97.40 % |
यह भी पढ़ें: UP Board 10th, 12th Topper List: आपके जिले में किसने किया टॉप, यहां देखें यूपी के सभी District Toppers की List