Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भाजपा विरोधी सरकार में खाद के बदले मिलती थी लाठियां', लोकसभा में रोजगार समेत कई मुद्दों पर बोले BJP सांसद भोले

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संसद में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। सांसद भोले ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत ये बजट 2037 तक वित्तीय भारत के प्रति हमारी अडिग प्रतिबद्धता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिया गया यह बजट स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने वाला बजट है।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 30 Jul 2024 08:37 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले

जागरण संवाददाता, अकबरपुर। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संसद में संविधान, इमरजेंसी, किसान और रोजगार समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

सांसद भोले ने कहा, भाजपा विरोधी सरकारों में किसानों को खाद तक नहीं मिलती थी, मांगने पर मिलती ही लाठियां। वहीं नौकरी के लिए किसानों को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ती थी। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

वित्तीय भारत के प्रति हमारी अडिग प्रतिबद्धता का प्रमाण है बजट

बजट पर बोलते हुए सांसद भोले ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत ये बजट 2037 तक वित्तीय भारत के प्रति हमारी अडिग प्रतिबद्धता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि और समावेशी विकास और समर्पण हमारे देश की प्रगति को और संचालित करते हैं।

डॉ. बीआर अंबेडकर ने कहा था कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी क्षमता पर निर्भर करती है। केन्द्र का यह बजट उसी सुधार की भावना को दर्शाता है। यह हमारे राष्ट्र को उज्ज्वल और समावेशी विकास की ओर ले जाने वाला बजट है। जिस समय दुनिया के लोग भारत को कमजोर भारत बताते थे, तब 11 सितंबर 1893 को 17 साल की उम्र में स्वामी विवेकानंद ने अपने उद्बोधन में आने वाले समय में भारत को मजबूत भारत बनाने का संकल्प लिया था।

स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने वाला है ये बजट

सांसद भोले ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिया गया यह बजट स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने वाला बजट है।

सांसद ने कहा भारत की सरकार अच्छी तरह समझती है कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह बजट कृषि को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण संसाधन आवंटित करने वाला है। 

यह भी पढ़ें- Love Jihad Law: यूपी में लव जिहाद पर नया कानून, कोई भी कर सकेगा शिकायत; हो सकती है उम्रकैद तक की सजा

पहले यूपी में खाद मांगने वालों मिलती थी लाठियां

सांसद भोले ने लोकसभा में बोलते हुए उस समय की याद दिलाई जब यूपी में खाद मांगने वालों का लाठियां से स्वागत किया जाता था। जब दैवीय आपदा हुई थी तब उत्तर प्रदेश में खाद अपने-पराए को देखकर आवंटित की जाती थी। वही मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार ने किसानों का एक लाख तक का लोन पहली कैबिनेट में ही माफ कर दिया था।

मोदी सरकार ने पारदर्शिता के साथ नौकरी देने का किया काम

देश ने ऐसा भी समय देखा है जब नौकरी के लिए बेरोजगार नौजवानों के परिवार वालों को अपने खेत तक बेंचने के लिए मजबूर कर दिया था। आज मोदी योगी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरी देने का काम किया है। किसान, बेरोजगारों के साथ ही केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। 

सांसद भोले ने कहा केंद्र सरकार ने गूंगे-बहरे बच्चों का अस्पताल जो अभी तक सिर्फ मैसूर में था, अब वो कानपुर देहात में स्थापित करने का कार्य कर कानपुर को गौरवनित करने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में फिर गूंजा आगरा में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने का मुद्दा, 1956 से चली आ रही है यह मांग