Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानपुर देहात में गद्दा फोम फैक्ट्री में लगी आग, छह श्रमिक झुलसे व कुछ के दबे होने की आशंका; बुलडोजर से छानबीन जारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के खानचंद्रपुर में एक गद्दा फोम फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई जिससे छह लोग झुलस गए। घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। वहीं कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बुलडोजर की मदद से जले हुए माल और मलबे को हटाकर खोजबीन की जा रही है।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 21 Sep 2024 01:58 PM (IST)
Hero Image
बुलडोजर की मदद से जले हुए माल और मलबे को हटाकर की जा रही खोजबीन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। खानचंद्रपुर में गद्दा फोम फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। उस समय श्रमिक काम कर रहे थे और छह लोग झुलस गए जिनकी हालत गंभीर है। वहीं दो तीन के दबे होने की चर्चा है इससे बुलडोजर की मदद से जला माल व टीन के अलावा ईंट हटाकर देखा जा रहा है। 

बुलडोजर की मदद से खोजा रहा

आरपीजी फैक्ट्री में गद्दा फोम बनाया जाता है। सुबह आग लग गई इस दौरान काम कर रहे लोग बुझाने में जुट गए लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया इससे छह लोग झुलस गए, उनको जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। वहीं कुछ के दबे होने की चर्चा वहां होने लगी तो बुलडोजर की मदद से उनको खोजा जा रहा है। एक श्रमिक अजय पानी पीने गया था तो बच गया, उसका कहना था की दो तीन  लोग अंदर थे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सीएम आवास के पास फिरोजाबाद की महिला ने पी ली मच्छर मारने की दवा, सिविल अस्पताल में भर्ती

आग के कारण अभी तक नहीं चल सका पता

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने निरीक्षण किया। एसपी ने बताया की खोजबीन चल रही है। बाकी आग के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में नगर पंचायत की ओर से निकाला गया टेंडर, कॉलेज व स्वागत द्वार समेत अन्य होंगे विकास कार्य