Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: कुशीनगर में नोकझोंक के दौरान पति को नदी में धकेला, लापता; तलाश जारी

कुशीनगर जिले के पनियहवा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छितौनी बगहा पुल के पास घूमने गए एक युवक की नारायणी नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की पत्नी ने कहासुनी के दौरान उसे धक्का दे दिया जिससे वह नदी में गिर गया। पुलिस ने पत्नी और एक अन्य महिला रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 20 Sep 2024 02:23 PM (IST)
Hero Image
घटना के बाद महिलाओं से बातचीत करती पुलिस। जागरण

जागरण संवाददाता, पनियहवा। खड्डा थाना के पनियहवा स्थित छितौनी बगहा पुल के समीप शुक्रवार की सुबह दस बजे पत्नी, बच्चों व महिला रिश्तेदार के साथ घूमने पहुंचा युवक नारायणी नदी में डूब गया। तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

मछुआरों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के दौरान पत्नी ने धक्का दे दिया। दूसरी ओर पुलिस को महिला ने बताया कि पैर फिसलने से पति नदी में डूब गए, जबकि नदी किनारे रेत होने से पुलिस इसको संदिग्ध मान जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर जनपद के रहने वाले 32 वर्षीय जोगमणी अपने दो बच्चों, 30 वर्षीय पत्नी लालती व एक अन्य महिला रिश्तेदार 40 वर्षीय राधिका के साथ अपनी ससुराल रक्सौल से वापस आ रहे थे। इस दौरान वे बिहार के मदनपुर पहुंचने के बाद, वहां से टेंपो से छितौनी बगहा पुल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक चरमराया, युद्ध स्तर पर टीमें जुटीं; 42 ट्रेनों का मार्ग बदला

पुल पर अपने रिश्तेदार व बच्चों को छोड़कर पुल के नीचे नदी के तट पर घूमने चले गए। प्रत्यक्षदर्शी मछुआरों व नाविकों ने पुलिस को बताया कि दोनों आपस में बातचीत करते हुए नदी के किनारे टहल रहे थे। इस दौरान अचानक नोकझोंक होने लगी तो पत्नी ने पति को धक्का दे दिया, जिससे वह नदी में गिर गए और लापता हो गए।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में लालती ने बताया कि नदी किनारे पैर फिसलने से पति नदी में गिर गए। पुलिस महिलाओं से पूछताछ के बाद घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। नदी में लापता युवक की स्थानीय मछुआरों के सहयोग से तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-सरयू की बाढ़ में बहा राष्ट्रीय राजमार्ग-31, बलिया-छपरा का संपर्क टूटा

कुछ वर्ष पूर्व गैर बिरादरी युवती से प्रेम विवाह किए थे जोगमणि

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि जोगमिण ने बिहार के रक्सौल की अनुसूचित जाति की युवती से कुछ वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि करने में पुलिस लगी है कि शादी की यह बात सही है कि नहीं।