Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow News: रूमी गेट के पास बैंककर्मी ने अंधाधुंध दौड़ाई कार, तीन घायल; लोगों का फूटा गुस्सा

रूमी गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी बैंक कर्मचारी आयुष्मान उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे की हालत में था और उसका मेडिकल कराने पर नशे की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By ayushman pandey Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 21 Sep 2024 10:44 PM (IST)
Hero Image
रूमी गेट के पास बैंक कर्मचारी ने दौड़ाई थी कार - सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रूमी गेट के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार में कार दौड़ाने वाले आरोपित बैंक कर्मचारी आयुष्मान उपाध्याय को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीन लोगों को टक्कर मारकर भागे रहे बैंक कर्मी को मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया और पिटाई के बाद उसकी कार ईंट-पत्थर से कूच दी थी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर ठाकुरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार को भी कब्जे में ले लिया था।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपित आयुष्मान मूल रूप से राजाजीपुरम के श्रीनाथनगर का रहने वाला है। मौजूदा समय में अंबेडकरनगर के टांडा स्थित यूनियन बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। आरोपित नशे में धुत था। पकड़े जाने पर उसका मेडिकल कराया गया जिसमें नशे की पुष्टि हुई।

आरोपित बोला- अनियंत्रित हो गई थी कार

आरोपित ने बताया कि वह कार से अंबेडकरनगर से लौट रहा था। इस बीच रूमी गेट के आगे बढ़ा ही था कि कार अनियंत्रित हो गई। एक व्यक्ति को टक्कर लग गई। राहगीरों को जुटता देख उसने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। भागने में कार एक बाइक और रिक्शे से भी टकरा गई।

इस मामले में मदेयगंज के मेहदीगंज निवासी मो. हारुन ने मुकदमा दर्ज कराया था कि शुक्रवार देर रात वह घंटाघर के पास अपने भतीजे फैजान खान, उबैद, भांजे अनवार अली के साथ खड़े थे। रात 11:30 बजे रुमी गेट की तरफ से आई तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से उवैद और अनवार चोटिल हो गए।

ये भी पढ़ें - 

लखनऊ में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय, नगर आयुक्त ने लंबे समय से चल रहा विवाद किया खत्म