Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow News: कमला पसंद गुटखा फैक्ट्री में लगी आग, छह गाड़ियां मौके पर पहुंची; बाल-बाल बचे 300 से ज्यादा लोग

लखनऊ में कमला पसंद व राजश्री गुटखा फैक्ट्री में आग लग गई। लपट व धुआं निकलता देख भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने परिसर में मौजूद 300 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर निकाला और तीन घंटे में आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी(सीएफओ) ने देर शाम के फ्लावर प्राइवेट(कमला पसंद व राजश्री गुटखा)मसाला फैक्ट्री की द्वितीय तल पर संदिग्ध हालात में आग लगने की सूचना मिली।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 22 Sep 2024 12:14 AM (IST)
Hero Image
कमला पसंद गुटखा फैक्ट्री में लगी आग, छह गाड़ियां मौके पर पहुंची

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नादरगंज स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार देर रात कमला पसंद व राजश्री गुटखा फैक्ट्री में आग लग गई। लपट व धुआं निकलता देख भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने परिसर में मौजूद 300 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर निकाला और तीन घंटे में आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी(सीएफओ) ने देर शाम के फ्लावर प्राइवेट(कमला पसंद व राजश्री गुटखा) मसाला फैक्ट्री की द्वितीय तल पर संदिग्ध हालात में आग लगने की सूचना मिली।

देखते ही देखते बढ़ गई आग

मौके पर सरोजनीनगर, पीजीआइ आलमबाग समेत अन्य स्टेशन से गाड़ियां रवाना की गई। कुछ कर्मचारियों ने कंपनी में मौजूद संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते कंपनी के अंदर से आग की लपटे निकलने लगी।

पुलिस के पहुंचने पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए

घटना की सूचना मिलने के काफी देर तक दमकल विभाग व पुलिस के पहुंचने पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए। फैक्ट्री में 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। एक टीम ने सभी को बाहर निकालने के लिए अनाउंसमेंट करना शुरु किया गया। धुएं में कुछ दिखाई न

देने से निकल नहीं पा रहे थे। किसी तरह सभी को डेढ़ घंटे में बाहर निकाला गया। वहीं आग बुझाने में एक दर्जन वाहनों को पानी ढोने के लिए लगाया गया। इन दमकल कर्मियों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

शार्ट सर्किट से लगी होगी आग

यहां के कर्मचारियों के मुताबिक कंपनी के द्वितीय तल पर कटी हुई सुपारी को विद्युत हीटरों से सुखाया जाता है। आशंका व्यक्त की जाती है कि इन्हीं हीटरों में शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग लगने से कंपनी को कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी के लिए कंपनी के मालिक समीर मित्तल से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सका।