Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लखनऊ में गरज सकता है बुलडोजर; अवैध निर्माण की मिली शिकायत, अब जांच करेगा आवास विकास

इंदिरा नगर आवासीय कालोनी में अवैध निर्माणों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। आवासीय परिसर में व्यावसायिक निर्माण से घरों में दरारें आ गई हैं और फाल सीलिंग टूट गई है। आवास विकास परिषद निर्माण खंड दो के अधिशाषी अभियंता शशांक पांडेय ने बताया कि अवर अभियंता से जांच करा रहे हैं गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

By Dharmesh Awasthi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 22 Sep 2024 10:49 PM (IST)
Hero Image
लखनऊ में गरज सकता है बुलडोजर - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंदिरा नगर आवासीय कालोनी में अवैध निर्माण तेजी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर आवासीय परिसर में बिना स्वीकृत बेसमेंट व दुकानें बनाने की शिकायत की गई है। परिसर सील करने के बाद भी निर्माण कार्य जारी है।

इंदिरा नगर विस्तार निवासी डा. अरुण पांडेय का कहना है कि 20/147 के निर्माण से उनके घरों में दरारें आ गई हैं, फाल सीलिंग टूट गई है, वृद्ध माता-पिता का रहना मुश्किल है। आवासीय परिसर में व्यावसायिक निर्माण नहीं होना चाहिए। नक्शा बदलकर बहुमंजिला व्यावसायिक निर्माण चल रहा है। बेसमेंट भी बना है, सीढ़ियां पीछे की जगह आगे बनाई गई हैं।

निर्माणकर्ता अमीर चन्द्र जायसवाल का कहना है कि घर बन रहा है कुछ तो खटपट होगी, लेकिन मुहल्ले वालों को कोई परेशानी नहीं है। शिकायतें पूरी तरह से गलत हैं, एक बार मकान सील हुआ था कंपाउंडिंग कराया अब टीओडी योजना में आवेदन किया है, इसे व्यावसायिक करा लेंगे। आवास विकास परिषद निर्माण खंड दो के अधिशाषी अभियंता शशांक पांडेय ने बताया कि अवर अभियंता से जांच करा रहे हैं, गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।