Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हर हाथ में काम, हर खेत में पानी के सपने को चरितार्थ कर रही है भाजपा, दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा दीनदयाल उपाध्याय के हर हाथ में काम और हर खेत में पानी के सपने को साकार करने का यह सपना डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है। किसानों गरीबों महिलाओं और दबे-कुचलों के लिए कई योजनाएं चलाकर उनके जीवन में बदलाव लाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 25 Sep 2024 11:46 AM (IST)
Hero Image
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम योगी दिलाई भाजपा की सदस्यता

जागरण संवाददाता, लखनऊ। हर हाथ में काम और हर खेत में पानी पहुंचाने का सपना दीनदयाल उपाध्याय  का था। आज यह सपना डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है। किसान, गरीब, दबे कुचले, महिलाओं के लिए आवाज उठाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से कई योजनाएं चलाकर ऐसे लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने चारबाग स्थित दीन दयाल पार्क में आयोजित पंडित दीनदयाल की जयंती के अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित जी ने सत्तर वर्ष पहले जो जीवन दृष्टि अपने विचारों से भारतीय राजनीति को दी, उनका वह चिंतन, मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र के लिए बल्कि राजनीतिक दलों के द्वारा प्रारंभ किए विभिन्न कार्यक्रमों के अंदर वह चिंतन देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पैदान पर चढ़े हुए व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे पैदान पर खड़े हुए व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए। यह एक दृष्टि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आज से सत्तर वर्ष पहले भारतीय राजनीति को दी थी। जो प्रासंगिक बनी हुई है। इसी के तहत देश में अस्सी करोड़ लोग फ्री में राशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बन जाते हैं, दस करोड़ घरों में सिलेंडर पहुंच जाते हैं। चार करोड़ गरीबों को मकान और 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान प्राप्त होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीन धरातल पर दस वर्षों में उतारकर एक नए भारत पर उतारकर एक नए भारत का दर्शन हम सब कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल जयंती को सदस्यता अभियान की महातिथि के रूप में मनाने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि चुनाव जिले में नहीं, संसदीय व विधानसभा स्तर पर नहीं, चुनाव का कुरुक्षेत्र बूथ होता है, बूथ जीता तो चुनाव जीत। मुख्यमंत्री ने सभी 75 जिलों में सदस्यता अभियान स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ चलाने की बात कही। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा के चार वोटरों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई।

वहीं जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि आज उनके सपनों को भाजपा साकार कर रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: ATS ने यूपी के दो मदरसों में की छापेमारी, कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश के मामले में हुई कार्रवाई