Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mainpuri New: आरपीएफ के जवानों ने 'आपरेशन सूजा' चलाया तो भड़के यात्री, मनमानी पर जमकर हुई नोकझोंक

Mainpuri News In Hindi मैनपुरी में प्लेटफार्म पर आनंद विहार एक्सप्रेस की प्रतीक्षा कर रहे थे यात्री। स्वजन को छोड़ने आए लोगों ने वाहन प्लेटफार्म के पास खड़े कर दिए। जिसके बाद जवानों ने सूजा से पंक्चर कर दिया। यात्रियों ने पुलिस पर मनमानी का लगाया आरोप। यात्रियों ने वाहन का चालान करने की मांग की जमकर हुई नोकझोंक के बाद लोगों को शांत कराया।

By Veerbhan SinghEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Mon, 09 Oct 2023 07:58 AM (IST)
Hero Image
Mainpuri News In Hindi: सूजा से पंक्चर किए टायर तो आरपीएफ पर भड़क गए यात्री

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को छोड़ने आए स्वजन को प्लेटफार्म पर वाहन खड़ा करना भारी पड़ गया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के पुलिस कर्मियों ने सूजा से टायर पंक्चर करना आरंभ कर दिया।

टायर पंक्चर करने से भड़के यात्रियों की उनसे जमकर नोंकझोंक हुई। यात्रियों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए चालान करने की बात कही। बाद में कुछ लोगों ने मामले को शांत कराया।

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में बन रहा है स्टेशन

रविवार को आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म संख्या एक पर प्रतीक्षा कर रहे थे। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत मैनपुरी जंक्शन को शामिल किए जाने के बाद नवीन निर्माण के लिए पुराने निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

स्थिति यह है कि स्टेशन पर धूप से बचने के लिए भी स्थान नहीं है। रविवार को दिव्यांग यात्री को छोड़ने के बाद स्वजन ने अपनी बाइक प्लेटफार्म पर ही खड़ी कर दीं।

ये भी पढ़ेंः Agra News: सस्ते पेट्रोल के झांसे में तो नहीं आए, 35 रुपये में तैयार होता था पेट्रोल-डीजल, राजस्थान में सप्लाई

वाहन सूजा से पंक्चर करने लगे जवान

वाहन हटाने के लिए आरपीएफ के दो पुलिस कर्मियों ने स्टेशन अधीक्षक कक्ष से एनाउंस तो कराया, लेकिन वाहन हटाने का समय नहीं दिया। अचानक सूजा से टायर पंक्चर करने लगे। यात्रियों ने इसका विरोध शुरू करते हुए कहा कि नियम उल्लंघन पर चालान कीजिए, पंक्चर करने का अधिकार नहीं है, लेकिन दोनों कर्मचारी नहीं माने। उनकी मनमानी पर यात्रियों की जमकर नोंकझोंक हुई। बाद में कुछ लोगों द्वारा हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया गया।

ये भी पढ़ेंः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 34 यात्री घायल; नौ की हालत गंभीर

प्लेटफार्म पर वाहन लाना प्रतिबंधित है। बाइक खड़ी करने से अन्य यात्रियों को असुविधा होती है। टायर पंक्चर करने से संबंधित जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। - अरविंद कुमार, प्रभारी थाना जीआरपी।