Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mustard Oil Hike: महंगाई का डबल अटैक, आटा के बाद अब सरसों तेल और रिफाइंड महंगा; रसोई का बिगड़ा बजट

Mustard Oil And Refined Oil Price Hike Update News सरसों तेल-रिफाइंड महंगा हो गया है। जिसके कारण रसोई पर भार बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली के बाद महंगाई से राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार के सीमा शुल्क बढ़ाने से खाद्य तेल के दाम बढ़े हैं। 10 दिन में 10 से 20 रुपये तक महंगा हो गया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 18 Sep 2024 02:40 PM (IST)
Hero Image
Mustard Oil And Refined Oil Price Hike: सरसों तेल-रिफाइंड महंगा।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। केंद्र सरकार ने खाद्य तेल पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। खाद्य तेल की कीमतों में करीब 10 से 15 रुपये प्रति लीटर तक का उछाल आया है। यह बढ़ोतरी पाम और सोयाबीन के तेल पर हुई है। सरकार ने रिफाइंड तेल पर सीमा शुल्क को 12.5 से बढ़ाकर 32.5 प्रतिशत कर दिया है।

त्योहारी सीजन यह तेजी 20 रुपये प्रति लीटर या इससे अधिक भी पहुंच सकती है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। वहीं, सरसों तेल भी महंगा हो गया है। नगर के लेनगंज बाजार में रिफाइंड और सरसों के अलावा अन्य खाद्य तेलों पर 10 से 15 रुपये प्रति लीटर-किलो की महंगाई हो गई है।

सरकार ने सीमा शुल्क बढ़ाया

व्यापारियों के अनुसार, सरकार ने पाम, सोया और सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क 5.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 27.5 प्रतिशत कर दिया है, जबकि रिफाइंड पर यह शुल्क 13.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 35.75 प्रतिशत कर दिया है। इसी वजह से खाद्य तेलों पर महंगाई आ गई है। इसकी वजह वर्षा से सोया, मूंगफली, सरसों आदि की फसल खराब होना बताया गया है।

सरसों तेल-आटा महंगा

रिफाइंड और सोया आयल के साथ ही सरसों का तेल भी महंगा हो गया है। बीते माह यह 130 रुपये किलो था, जबकि अब यह 140 रुपये किलो हो गया है। सीलबंद बोतल का सरसों तेल इससे महंगा है। वहीं, पैक बंद आटे पर भी महंगाई आ गई है। पांच किलो का जो बैग 150 रुपये में मिलता था, अब वह 160 रुपये का हो गया है।

व्यापारियों की बात

सरकार ने खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है। इसी वजह से रिफाइंड, पाम, सूरजमुखी आदि तेलों पर 10 से 20 रुपये की तेजी आ गई है। अभी दाम और भी बढ़ सकते हैं। - अजय गुप्ता, थोक कारोबारी खाद्य तेल।

दीपावली के बाद इस महंगाई से राहत मिल सकती है। नेपाल, बांगलादेश और श्रीलंका से तेल भारत आ जाएगा। करार के अनुसार, इन देशों में तेल पर कोई ड्यूटी नहीं लगती। - भगवान दयाल भन्नू, कारोबारी

सब्जी, मसाले, आटा समेत अन्य सामग्री महंगी है। अब रिफाइंड और खाद्य तेलों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे घर का बजट बिगड़ेगा। थाली महंगी हो जाएगी। - अनीता, गृहणी। 

लोगों की जेब पर फिर से सरकार ने बोझ बढ़ा दिया। त्योहारी सीजन में वैसे ही खर्चे बढ़ जाते हैं। सरकार को महंगाई कम करने पर जोर देना चाहिए। - रचना, गृहणी।

ये भी पढ़ेंः Taj Mahal: सात अजूबों में शामिल विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का कैसा हाल! दीवार पर उगा पौधा

ये भी पढ़ेंः Weather Update: आगरा में जाते-जाते झूम कर बरस रहा मानसून, अब तक 27 एमएम बारिश; पढ़िए अगले 24 घंटे का अपडेट

खाद्य तेल - 10 दिन पहले- अब

  • रिफाइंड- 115-130
  • वनस्पति- 115-130
  • सरसों तेल- 125-140

ये रेट प्रति लीटर- किलो के भाव से हैं।