Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बागपत की रमाला चीनी मिल को मिला राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार

भारत सरकार ने सहकारी चीनी मिलों के लिए अवार्ड सेलेक्शन कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने सहकारी चीनी मिल रमाला को सम्पूर्ण भारत की सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के बीच सही समय पर क्षमता से अधिक पेराई करने राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2019-20 के लिए चयनित किया था।

By Parveen VashishtaEdited By: Updated: Tue, 16 Nov 2021 06:19 PM (IST)
Hero Image
बागपत की रमाला चीनी मिल को मिला राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार

बागपत, जागरण संवाददाता। सहकारी चीनी मिल रमाला को देश की सहकारी चीनी मिलों में क्षमता से अधिक पेराई करने पेराई सत्र 2019-20 के लिए राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार हौज खास दिल्ली में आयोजित सेमिनार मे भारत सरकार के चीफ डायरेक्टर व राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना लिमिटेड दिल्ली के एमडी प्रकाश नाईक नेवरे ने प्रदान किया।

एक्सपर्ट कमेटी ने किया अवार्ड के लिए सेलेक्शन

सहकारी चीनी मिल रमाला के मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव ने बताया कि भारत सरकार के चीफ डायरेक्टर के नेतृत्व में बनी एक्सपर्ट की अवार्ड सेलेक्शन कमेटी ने सहकारी चीनी मिल रमाला को सम्पूर्ण भारत की सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के बीच सही समय पर क्षमता से अधिक पेराई करने राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2019-20 के लिए चयनित किया था। यह पुरस्कार मंगलवार को हौज खास दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मिल प्रशासन को दिया गया। दक्षता पुरस्कार मिलने पर मिल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ओर संचालक मंडल सहित सभी क्षेत्रीय किसानों मे खुशी की लहर है। मिल के प्रधान प्रबंधक डा. आरबी राम ने इस पुरस्कार को मिल ख्याति बढ़ाने वाला बताया है। उन्होंने बताया कि ये पुरस्कार 26 मार्च में वडोदरा गुजरात में दिया जाना था,जो कोविड-19 के चलते नहीं दिया गया था।