Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेरठ के इस क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति की पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा

Gangajal Pipeline Burst मेरठ के जैननगर-ईदगाह रोड पर शनिवार को गंगाजल की पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। इसके चलते जैननगर समेत आसपास के कई मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। बाद में इसकी सूचना विभाग को दी गई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Updated: Sat, 16 Apr 2022 01:20 PM (IST)
Hero Image
Gangajal Pipeline Burst मेरठ में गंगाजल की पाइप लाइन फटने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Gangajal Pipeline Burst मेरठ में टाउनहाल परिसर से ईदगाह-जैन नगर रोड क्षेत्र को जाने वाली गंगाजल आपूर्ति की पाइप लाइन फट गई। हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बह गया। जैननगर समेत आसपास के कई मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। शनिवार सुबह क्षेत्रीय लोगों ने जलकल अनुभाग को सूचना दी। इसके बाद जलकल की टीम मौके पर पहुंची। गंगाजल आपूर्ति बंद होने के बाद इसकी मरम्मत कराई जाएगी।

जलापूर्ति पाइप फटने से प्रभावित

जलकल सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि सुबह की जलापूर्ति पाइप फटने से प्रभावित हुई है क्योंकि पानी का प्रेशर कम हो गया है। जलापूर्ति से प्रभावित होने वाले मोहल्लों में वार्ड 42 अंतर्गत जैननगर, आनन्दपुरी, देवपुरी, रेलवे रोड समेत अन्य हैं। पाइप लाइन को दुरुस्त करने में समय लगेगा। शाम तक आपूर्ति बहाल होगी। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा डिमांड पानी की है।

जलभराव हो गया सड़कों पर

पेयजल सुबह उपलब्ध न होने से लोगों को घरों में लगे सबमर्सिबल पंप चलाने पड़े। हैंडपंप से पानी भरकर काम चला रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैननगर ईदगाह रोड पर जलापूर्ति की पाइप लाइन में शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद से लीकेज हो रही थी। शनिवार सुबह गंगाजल तेज प्रेशर के साथ आया तो पाइप फट गई। जैननगर रोड पर ढलावघर के पास हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बहने से जलभराव हो गया।