Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top Meerut News of the day, 12th January 2020: जतन सिरोही गैंग के सदस्य की हत्या, पत्नी चारू संग जयंत ने देखी छपाक, बलिदानियों की माटी, CAA का समर्थन

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्नी चारू संग मेरठ शॉपरिक्स मॉल में छपाक फिल्म देखी। कहा कि एसिड अटैक की पी‍ड़ि‍ता की कहानी पर बनी फिल्म लोगों को झकझोरने वाली है।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Sun, 12 Jan 2020 05:25 PM (IST)
Hero Image
Top Meerut News of the day, 12th January 2020: जतन सिरोही गैंग के सदस्य की हत्या, पत्नी चारू संग जयंत ने देखी छपाक, बलिदानियों की माटी, CAA का समर्थन

मेरठ, जेएनएन। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी संदीप जाट की शनिवार की देररात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्नी चारू संग मेरठ शॉपरिक्स मॉल में छपाक फिल्म देखी। दूसरी ओर मेरठ जिमखाना मैदान पर रविवार को आयोजित बलिदानियों की माटी कार्यक्रम में मेरठ सैनिकों के जज्बे और बलिदान के सम्मान में उमड़ पड़ा। नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भाजपा समेत कई अन्य संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओ ने बिजनौर में रैली निकाली।

जतन सिरोही गैंग के सदस्य रहे संदीप जाट की हत्या

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी संदीप जाट की शनिवार की देररात गोली मारकर हत्या कर दी गई। संदीप जाट जतन सिरोही गैंग का सदस्य रह चुका है। कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से जमानत पर आया था।

पत्नी चारू संग जयंत ने देखी छपाक

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मेरठ शॉपरिक्स मॉल में छपाक फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयंत ने कहा कि एसिड अटैक की पी‍ड़ि‍ता की कहानी पर बनी फिल्म लोगों को झकझोरने वाली है। कहा उनके अंदर भी भावनाएं जागी हैं फिल्म में सामाजिक परिवर्तन लाने की शक्ति है। फिल्म बनाने वाल बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भी यह फिल्म देखनी चाहिए। जेएनयू में दीपिका पादुकोण के पहुंचने और उनकी फिल्म के बॉयकाट की खबर के बाद ही जयंत ने यह फिल्म देखने की बात कही।

बलिदानियों की माटी को माथे पर लगा गदगद हुआ मेरठ

मेरठ जिमखाना मैदान पर रविवार को आयोजित बलिदानियों की माटी कार्यक्रम में मेरठ सैनिकों के जज्बे और बलिदान के सम्मान में उमड़ पड़ा। हिन्दू जागरण मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 56 शहीदों के घर की माटी को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह समेत कई अन्य ने प्रणाम किया। पूर्व जनरल ने कहा कि उन्होंने 42 साल सेना में काम किया। दावा है कि भारतीय सैनिकों जितना सहनशील और बहादुर दुनिया के किसी देश का सैनिक नहीं होता है।

नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में उतरा जन सैलाब

नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भाजपा समेत कई अन्य संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओ ने बिजनौर में रैली निकाली। रैली नुमाइश मैदान से शरू होकर शास्त्री चौक, सिविल लाइन, मुख्य डाकघर, रोडवेज, कलक्ट्रेट होते हुए नुमाइश मैदान में पहुचंकर समाप्त हुई। इससे पहले नुमाइश मैदान में महावीर सिंह का अध्यक्षता और प्रशांत महर्षि के संचालन में सभा मे वक्ताओं ने नागरिक संशोधन कानून के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इससे किसी भारतीय नागरिक का नुकसान नही होना है। इस कानून के लागू होने के बाद से घुसपैठ करने वालो को परेशानी होगी।