Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इंटर लाकिग चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिग के कारण कई ट्रेनों का मार्ग का परिवर्तन किया जा रहा है। इसके चलते आधा दर्जन ट्रेन इलाहाबाद जंघई वाराणसी व छिवकी के रास्ते चलेंगी।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 03 Dec 2019 06:09 AM (IST)
Hero Image
इंटर लाकिग चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

जासं, मीरजापुर : पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिग के कारण कई ट्रेनों का मार्ग का परिवर्तन किया जा रहा है। इसके चलते आधा दर्जन ट्रेन इलाहाबाद जंघई वाराणसी व छिवकी के रास्ते चलेंगी। इसमें ट्रेन संख्या (11061) लोकमान्य तिलक ट.-दरभंगा एक्सप्रेस प्रारम्भिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद, छिवकी, जंघई तथा वाराणसी के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या (12791) सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस प्रारम्भिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-इलाहाबाद छिवकी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। जिसका इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा। ट्रेन संख्या (12792) दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस प्रारम्भिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय-इलाहाबाद छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या (19422) पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस प्रारम्भिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय-इलाहाबाद छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या (18609) रांची-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि पांच दिसंबर से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय-इलाहाबाद छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलेगी। (इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।