Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad News: प्रेशर मशीन से शौच के स्थान से भर दी हवा, आंतें फटने से युवक की मौत; घटना से स्वजन हैरान

Moradabad News फैक्ट्री में रंग करने वाले स्प्रे के पाइप से एक युवक के मलद्वार से हवा भर दी। हवा अधिक भरने से उसकी आंतें फट गई और युवक चीखकर बेसुध होकर गिर गया। युवक की हालत खराब होता देखकर अन्य कर्मचारियों ने उसके स्वजन को खबर दी। युवक को अस्पताल में जब भर्ती कराया तो अल्ट्रासाउंड में उसकी आंतें फटीं निकलीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 22 Sep 2024 03:57 PM (IST)
Hero Image
प्रेशर मशीन से शौच के स्थान से भरी हवा, फट गईं आतें, मौत। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मजाक कहें या रंजिश। प्रेशर मशीन से शौच के स्थान से आरोपित ने युवक के हवा भर दी। वह चीख पड़ा, बावजूद आरोपित ना माना जिससे युवक की आंतें फट गईं। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन, युवक की जान ना बच पाई।

पीड़ित की मां ने थाने में शिकायत की। सनसनीखेज घटना से पुलिस भी हैरत में पड़ गई। तत्काल ही आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

धूल साफ करने का काम करती है मशीन

घटना लाकड़ी फाजपुर स्थित डायनामिक्स निर्यात फर्म में 15 सितंबर की दोपहर में हुई। फर्म में चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ निवासी 22 वर्षीय आकाश और उसके कुछ ही फासले का रहने वाला रवि साथ काम करते थे। फर्म में हवा की मशीन से स्प्रे से रंग के साथ उत्पाद की धूल साफ करने का भी काम होता है।

प्रेशर पाइप लगाकर पेट में भर दी हवा

आरोप है कि रवि ने आकाश के शौच के स्थान से प्रेशर पाइप लगाकर पेट में हवा भर दी। हवा अधिक भरने से उसकी आंतें फट गई। युवक की चीख निकल गई। इसके बाद वह वहीं बेसुध होकर गिर गया। युवक की हालत बिगड़ती देख अन्य कर्मचारियों ने उसके स्वजन को खबर दी। युवक की मां प्रभा देवी समेत अन्य स्वजन भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में उसे लेकर नजदीक के सिलेक्ट अस्पताल ले गए। जहां उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड में आंतें फटी हुई दिखाई दी।

ये भी पढ़ेंः UP News: एक साल में टूट गई 88 लाख में बनी सड़क...'भ्रष्टाचार की इंजीनियरिंग' देखकर DM रह गए हैरान

ये भी पढ़ेंः Deh Vyapar: फोन पर फोटो भेजकर ग्राहक पसंद करते थे लड़कियां, पुलिस चौकी के सामने होटल में देह व्यापार पकड़ा

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

चिकित्सक ने जब आंतें फटने की बात बताई तो खलबली मच गई। चिकित्सकों ने आइसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन बेटे के उपचार में लग गए। गुरुवार देररात बेटे की मृत्यु होने पर मां प्रभा देवी ने आरोपित रवि के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई। मौत की जानकारी पर मझोला पुलिस ने बताया कि मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।

निर्यात फर्म में युवक के शौच के स्थान पर हवा की मशीन का पाइप डालकर हवा भरी गई जिसकी वजह से आंत फटने की बात बताई गई है। युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई। प्राथमिकी लिखकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी