Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुजफ्फरनगर में बदला मौसम, गर्मी से बिलबिलाए लोग: तापमान 35 डिग्री के पार, दिन निकलते ही छूटे पसीने

Muzaffarnagar Weather Update पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी के बीच मुजफ्फरनगर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। दिन भर उमस से पसीने छूट रहे हैं। सबसे बुरा हाल दोपहिया वाहन चालकों का रास्तों पर हो रहा है जब वे जाम में फंस जाते हैं। हल्की बारिश के बाद निकलने वाली तीखी धूप असहनीय हो रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 18 Aug 2024 11:20 AM (IST)
Hero Image
मौसम की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। Weather Update: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। तीन दिन से नागरिक भीषण गर्मी से परेशान हैं। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे लोग बिलबिल उठे हैं। रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली है।

इस बार अपेक्षा के अनुरूप वर्षा नहीं हुई है। आसमान में बदल तो खूब उमड़े, लेकिन मूसलाधार बारिश नहीं हुई। जनपद में तीन दिन से लोग बरसात के लिए तरस रहे हैं। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भीषण गर्मी का असर लोगों की दिनचर्या समेत बाजारों पर भी पड़ रहा है। वहीं खेत खलिहान प्यासे हैं। किसानों को धान और गन्ने की फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। पर्याप्त वर्षा न होने से धान में रोग लग गए हैं।

हल्की बारिश के बाद तेज धूप से बेहाल

गांव ढिकोली निवासी निरंजन सिंह बताते हैं, पहले दो-तीन दिन तक लगातार बरसात होती थी। गांव में बाढ़ जैसे हालात हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस बार तो हद ही हो गई। वर्षा सप्ताह में एक दिन भी ठीक से नहीं हो रही है। 15-20 मिनट के लिए बरसात होती है और फिर धूप निकल जाती है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। वर्षा कम होने से पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील की।  

ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, जपा 'राधा नाम'

ये भी पढ़ेंः मेरठ में 6 वर्षीय बच्ची को स्कूल में बंद कर घर चली गईं अध्यापिकाएं; रोते-रोते बेंच पर ही सो गई बच्ची