Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: मुजफ्फरनगर में 237 शिक्षक-शिक्षिकाओं का 10 साल बाद बदलेगा विद्यालय, 2 सितंबर तक मांगी आपत्ति

Muzaffarnagar Update News In Hindi मुजफ्फरनगर में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के समायोजन की प्रक्रिया 10 साल बाद शुरू हुई है। समायोजन समिति ने जनपद के 237 शिक्षक-शिक्षकों की सूची जारी की है। इन शिक्षकों का विद्यालय बदला जाना तय है। जारी सूची पर दो सितंबर तक आपत्ति मांगी गई है। समायोजन में दिव्यांग व महिला शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी।

By Sanjeev Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 31 Aug 2024 03:04 PM (IST)
Hero Image
Muzaffarnagar News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जनपद में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के जनपदीय समायोजन की प्रक्रिया 10 साल बाद शुरू हुई है। समायोजन समिति ने जनपद के 237 शिक्षक-शिक्षकों की सूची जारी की गई। इन शिक्षकों का विद्यालय बदला जाना तय है। जारी सूची पर दो सितंबर तक आपत्ति मांगी गई है। वहीं जारी सूची पर पहले दिन ही 45 आपत्तियां आई हैं। चार सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण का अंतिम सूची जारी होगी।

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या छात्रों के हिसाब से समायोजित करने के लिए समायोजन प्रक्रिया शुरू की गई है। समायोजन समिति में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भांगिया उपाध्यक्ष और बीएसए संदीप कुमार सचिव हैं। समायोजन समिति की ओर से समायोजित होने वाले 237 शिक्षकों की सूची जारी की है। सूची विभागीय पोर्टल के माध्यम से जारी की गई।

विकास खंडवार शिक्षक सूची को देख सकते हैं। इस सूची पर दो सितंबर तक आपत्ति मांगी गई है। शिक्षक आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यम से आपत्ति दे सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आपत्तियां दी जा सकती है। इस बार समायोजन में 16 हेडमास्टरों का भी विद्यालय बदला जाएगा।

छात्र संख्या समायोजन का आधार 

शिक्षकों का समायोजन छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर होगा। जिसमें 60 बच्चों तक विद्यालय में दो शिक्षकों की तैनाती रहेगी। इससे कम छात्र संख्या होने पर वहां शिक्षकों को उठाया जाएगा। उस शिक्षक को वहां पर समायोजित किया जाएगा जहां छात्र संख्या अधिक है। समायोजन की वरीयता में जूनियर (आयु के आधार पर) शिक्षक रहेंगे। जनपद में कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रखा जाएगा।

दिव्यांग व महिला शिक्षक को मनचाहा विद्यालय 

समायोजन में विद्यालयों चयन के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को विकल्प दिए जाएंगे। दिव्यांग महिला शिक्षक, दिव्यांग शिक्षक, महिला शिक्षक के आधार पर वरीयता दी जाएगी। इसके बाद शेष विद्यालयों के लिए आयु को आधार माना जाएगा। अधिक आयु वाले शिक्षक को कम आयु वाले शिक्षकों पर तरजीह दी जाएगी।

नगर क्षेत्र में फेरबदल की कम संभावना 

समायोजन में नगर क्षेत्र के विद्यालयों का भी शामिल किया गया है। नगर क्षेत्र में 24 विद्यालयों में 29 शिक्षक हैं। हालांकि यहां पहले से ही शिक्षकों की संख्या काफी कम है। नियम यह है कि नगर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र से विद्यालयों का समायोजन नहीं हाे सकता, जिसके चलते नगर के विद्यालय खाली पड़ी है। शिक्षकों की पहले से कमी के चलते यहां फेरबदल की संभावना कम है।

शिक्षकों के जनपदीय समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो सितंबर तक जारी की गई सूची पर आपत्ति मांगी गई है। चार सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण का फाइनल सूची जारी की जाएगी। समायोजन पूरे जनपद के शिक्षकों का होगा। - संदीप कुमार, बीएसए