Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पत्नी का मुहल्ले के युवक से था अवैध संबंध, पति को पता चला तो उठाया खौफनाक कदम; कमरे में मिला दोनों का शव

पीलीभीत जिले के मझोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंधों के चलते मौत के घाट उतार दिया। फिर इसके बाद खुद भी खुद फांसी लगा ली। यह घटना पीलीभीत के गोपालपुर बुद्धि विहार की है। पति-पत्नी के शव घर के अंदर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 17 Sep 2024 02:37 PM (IST)
Hero Image
अवैध संबंध में पत्नी की हत्या के बाद पति ने कर लिया सुसाइड (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। मझोला के बुद्धि विहार गोपालपुर में अवैध संबंध के चलते पहले पत्नी फिर खुदको फांसी लगा ली। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई है। 

यहां के रहने वाले पालिश कारीगर मुकेश उसकी पत्नी कविता के शव कमरे में मिले। कविता का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। जबकि मुकेश दुपट्टे से बने फंदे पर लटका हुआ था। भतीजे ने दीवार फांदकर अंदर देखा तो खलबली मच गई।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात मुकेश के घर में उसकी पत्नी कविता और मुहल्ले के युवक सुमित अंदर बंद थे। हंगामे के बाद दरवाजा खुलवाया गया। पुलिस सुमित को थाने ले गई। आज सुबह सुमित की मां मामले को रफा दफा कराने के लिए मुकेश के घर पहुचीं थी। उसने मुकेश की भाभी से बात की।

यह भी पढ़ें- Vegetable Prices Hike: बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जियों के दामों ने बढ़ाई चिंता, धनिया ने छुआ 'आसमान'

दरवाजा पीटने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो भतीजा दीवार फांदकर अंदर घुसे। उसके चाचा फंदे पर लटके थे। उसने शोर मचा दिया। परिवार के अलावा मुहल्ले के लोग भी पहुंच गया। कविता का शव फर्श पर पड़ा था। पंखे की पंखुड़ियां टूटी हुई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। 

तीन बेटियां हैं, दो को मायके छोड़ आई थी कविता 

घर मे हंगामे के बाद कविता की बड़ी बेटी काव्या छह साल, आराध्या चार साल को मायके में छोड़ आए थी। जबकि एक माह पहले हुई बेटी उसी के पास थी।

यह भी पढ़ें- Sri Sri Ravi Shankar: 'देश तोड़ने वाली ताकतें सक्रिय, रहें सावधान; हर गांव से पांच-पांच युवा दीजिए आत्मनिर्भर बनाएंगे