Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pilibhit News: चिता से शव की खोपड़ी गायब कर तांत्रिक क्रिया का आरोप, दो लोग हिरासत में

पीलीभीत में एक महिला की मृत्यु के बाद दाह संस्कार के बाद अज्ञात लोगों ने शव की खोपड़ी चुरा ली। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। बरखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दाह संस्कार के 11 घंटे बाद चिता को कुरेदते हुए लोग देखे गए थे।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 17 Sep 2024 10:24 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। एक महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने श्मशान घाट पर शव का दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद किसी ने तांत्रिक क्रिया के लिए शव की खोपड़ी गायब कर दी। जानकारी होने पर परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह है पूरा मामला

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव परेवा अनूप निवासी राम भरोसे लाल ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि उसकी पत्नी चंद्रकली का देहांत विगत 14 सितंबर को हो गया था। शव का दाह संस्कार श्मशान घाट पर कर दिया गया। इसके बाद सभी लोग लौट गए।  

कुछ समय बाद गांव ही कुछ लोग शव के साथ छेड़खानी करते हुए तांत्रिक क्रिया के लिये शव के सिर को चिता से चुरा कर कहीं अन्य जगह लेकर छिपा आए हैं। एक आरोपी को मौके पर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह धमकी देते हुए भाग गया। 

थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला के अनुसार, दाह संस्कार के करीब 11 घंटे बाद कुछ लोग वहां चिता को कुरेदते देखे गए। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष को भी थाने पर बुला लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस व दो पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट